पूरनपुर। नगर की उन सड़कों पर शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा, जिन पर अक्सर रोजाना ही लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। मतदान के चलते शुक्रवार को प्रतिष्ठान बंद रखने के निर्देश थे। इसको लेकर नगर के अधिकतर प्रतिष्ठान बंद रहे। चाट, पकौड़ी, फलों के ठेले कम लगे तो पान, पुडिय़ा की दुकानें भी कम खुलीं। यहां तक कि सीओ कार्यालय के समीप खुली कुछ दुकानों को पुलिस ने बंद कराया।
ऐसे में नगर के स्टेशन रोड, बाजार रोड, स्टेशन चौराहा, ब्लाॅक चौराहा, पकडिय़ा चौराहा आदि जिन स्थानों पर अक्सर रोज जाम की समस्या रहती थी वहां सन्नाटा पसरा रहा। पोलिंग पार्टियों के वापस जाने के बाद ही शाम सात बजे के बाद सडक़ों पर कुछ चहल कदमी दिखी। संवाद