{"_id":"67e59b34ef817eb98500732c","slug":"there-was-a-stir-due-to-fire-in-mahof-forest-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-133144-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महोफ के जंगल में आग लगने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महोफ के जंगल में आग लगने से मचा हड़कंप
Fri, 28 Mar 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। फायर सीजन की सतर्कता के बीच बृहस्पतिवार को पीटीआर की महोफ रेंज के जंगल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की शुरुआत ग्रासलैंड क्षेत्र से हुई। तेज हवा चलने से आग विकराल हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां की मदद से वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। आग कैसे लगी और वन्यजीवों को कितना नुकसान हुआ। इसका अभी आंकलन नहीं हो सका।
गर्मी के साथ हवा चलने की शुरुआत होने से आग की घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। शासन के निर्देश पर पीटीआर में भी फायर सीजन को लेकर सतर्कता बढ़ाने का दावा किया गया। इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ फायरलाइन आदि को लेकर भी गंभीरता बरती जाने लगी।
इस बीच बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे पीटीआर की महोफ रेंज में आग लगने से हड़कंप मच गया। आनंद ताल के निकट ग्रासलैंड क्षेत्र से आग की शुरुआत हुई। मुख्यालय से मिले इनपुट के बाद रेंज की टीम सतर्क हुई। मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। तेज हवा चलने से आग की लपटे उठने लगी।
विज्ञापन
कुछ ही देर में आग का दायरा बढ़ गया। इसपर रेंज प्रशासन ने सूचना मुख्यालय पर दी। फायरब्रिगेड को सूचना दी गई। इसपर मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की तीनों वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। बताया जाता है कि तेज हवा के कारण आग काफी दायरे में फैल गई। आग को बुझाने के लिए शाम तक फायरब्रिगेड की टीम के साथ पीटीआर के अफसर और कर्मचारी प्रयासों में जुटे रहे। आग की घटना से वन और वन्यजीवों के नुकसान का भी अभी कुछ पता नहीं लग सका है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि जानकारी के बाद से ही टीमों को अलर्ट कर दिया गया था।