फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There was a fight for swinging, there was a stampede

Pilibhit News: झूला झूलने को लेकर हुई मारपीट, मची भगदड़

Thu, 30 Mar 2023 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
There was a fight for swinging, there was a stampede
पीलीभीत। यशवंतरी मंदिर क्षेत्र में लगे मेले में मंगलवार रात झूला झूलने को लेकर युवाओं के दो गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इससे मेले में भगदड़ मच गई। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक मारपीट करने वाले भाग चुके थे।
विज्ञापन

यशवंतरी मंदिर क्षेत्र में इन दिनों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दिन में मंदिर में दर्शन करने वालों की लंबी कतार लग रही है। इसके अलावा शाम को मेले में अधिक भीड़ रहती है। लोग परिवार के साथ मेले में घूमने पहुंच रहे हैं। मंगलवार रात झूला झूलने को लेकर दो युवकों में कहासुनी होने लगी। दोनों के अन्य साथी भी आपस में भिड़ने लगे। कुछ देर में दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। दो युवकों के मामूली चोट भी आईं। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि युवकों में कहासुनी हो गई थी। मारपीट करने वाले युवक भाग चुुके थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed