{"_id":"68866ded3c09693dc60622b7","slug":"there-is-talk-of-the-network-of-the-accused-caught-in-shahjahanpur-being-in-the-nepal-border-area-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-140598-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शाहजहांपुर में पकड़े आरोपियों का नेटवर्क नेपाल सीमावर्ती इलाके में होने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शाहजहांपुर में पकड़े आरोपियों का नेटवर्क नेपाल सीमावर्ती इलाके में होने की चर्चा
विज्ञापन
पूरनपुर। ईसाई धर्म अपनाने को प्रेरित करने के आरोप में शाहजहांपुर में पकड़े गए दंपती सहित तीनों का नेटवर्क कहीं नेपाल सीमा के गांवों में तो नहीं फैला था। क्योंकि पकड़े गए तीन लोगों में शामिल महिला हजारा थाना क्षेत्र से सटे संपूर्णानगर की बताई गई है।
नेपाल सीमा के गांवों में भी तीन हजार सिखों का धर्मांतरण कराने का मामला काफी उछला था। हालांकि इसमें अब तक अधिकांश लोगों की घर वापसी हो चुकी है। तीन सौ लोगों की घर वापसी की कोशिश की जा रही है। आल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष/ लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी ने भी नेपाल सीमा के गांवों में तीन हजार सिखों का धर्मांतरण होने की जानकारी अफसरों को दी थी।
उन्होंने मई में 160 परिवारों की सूची डीएम और एसपी को सौंपी थी। अफसरों ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। पूर्व में एक मामले में हजारा थाने में एक रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी, हालांकि बाद में मुकदमे की वादी पीड़िता की ओर से पुलिस अफसराें को शपथ पत्र देकर मामले को खत्म कराया गया।
विज्ञापन
उधर, आल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के जिलाध्यक्ष गुरदयाल सिंह ने बताया कि अधिकांश लोगों की घर वापसी हो चुकी है। अभी तीन सौ लोगों की घर वापसी कराने की कोशिश की जा रही है। शाहजहांपुर में पकड़े गए आरोपियों में एक महिला संपूर्णानगर की होने के मामले में एसओ हजारा अमित सिंह ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में तो नहीं आया है। शाहजहांपुर में पकड़े गए लोगों के फोटो मंगवाकर क्षेत्र के लोगों से जानकारी की जाएगी।
ईसाई धर्म अपनाने को प्रेरित करने पर शाहजहांपुर में दंपती सहित पकड़े गए तीन लोगों की जानकारी हुई है। कहीं उनका नेटवर्क नेपाल सीमा के गांवों में तो नहीं रहा, इसकी जानकारी एसओ हजारा से मांगी गई है। - प्रतीक दहिया, सीओ पूरनपुर