फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There is no shortage of diesel and petrol, crowds are gathering at gas agencies.

Pilibhit News: डीजल पेट्रोल की किल्लत नहीं, गैस एजेंसियों पर जुट रही भीड़

Sun, 19 Apr 2026 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
There is no shortage of diesel and petrol, crowds are gathering at gas agencies.
स्टॉक के लिए नहीं, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को जरूरत के अनुसार दिए जा रहे कॉमर्शियल सिलिंडर
विज्ञापन

पीलीभीत। जिले में भले ही डीजल-पेट्रोल की किल्लत नहीं है, मगर अफवाहें कम नहीं हो रहीं। तीन दिन पहले मझोला कस्बे के फ्यूल स्टेशनों पर खरीदारों की भीड़ जुटी थी। उधर, अमरिया और जहानाबाद क्षेत्र के गैस एजेंसियों पर भी उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है। कई घंटे इंतजार भी करना पड़ रहा है। भले ही उपभोक्ताओं को तय समय एक सप्ताह में सिलिंडर मिल जा रहा, लेकिन भागदौड़ कम नहीं हो रही।
ईरान-अमेरिका युद्ध में भले ही सीजफायर हो गया, लेकिन घरेलू गैस की आपूर्ति अभी पटरी पर नहीं लौटी है। शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ एकत्र हो रही है। सबसे अधिक लाइन अमरिया क्षेत्र के गांव रसूला फरदिया की भारत रामलुभाया गैस एजेंसी पर हो रही है। यहां रोजाना सौ के करीब उपभोक्ता पहुंच रहे हैं। घंटों लाइन लगने के बाद भी कई उपभोक्ताओं का मायूस होना पड़ रहा है। उधर, डीजल-पेट्रोल की कमी की अफवाहें भी लगातार उड़ रही हैं। हालांकि आपूर्ति विभाग और फ्यूल स्टेशन संचालक मौजूदा समय में जिले में डीजल-पेट्राेल की किसी तरह की किल्लत न होने का दावा कर रहे है। साथ ही अफवाहों से बचने की सलाह भी दी जा रही है। आपूर्ति विभाग होटल-रेस्टोटेंट संचालकों को जरूरत के हिसाब से कॉमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराए जाने का दावा भी कर रहा है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जिले में आपूर्ति को लेकर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। सभी जगह आपूर्ति दी जा रही है। जिन जगहों पर समस्या आ रही है। वहां पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed