फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There is no potato in the district and purchase centers have been opened

Pilibhit News: जिले में आलू नहीं और खोल दिए खरीद केेंद्र

Thu, 06 Apr 2023 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
There is no potato in the district and purchase centers have been opened
10 मार्च से एक भी किसान नहीं पहुंचा केंद्र पर
विज्ञापन

नौ अप्रैल तक रहेंगे केन्द्र संचालित
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। आलू के अच्छे भाव दिलाने के लिए शासन ने सभी मंडी समितियों में राजकीय आलू क्रय केन्द्र खोलने के निर्देश दिए थे। मंडी में दस मार्च से खोले गए क्रय केन्द्र पर अब तक एक भी किसान ने अपना आलू क्रय नहीं किया है। कारण है कि जिले में आलू की पैदावार ही बहुत कम है।
प्रदेश में आलू की दुर्दशा और किसानों को अच्छे भाव न मिल पाने को लेकर शासन ने सभी मंडी समितियों में आलू क्रय केन्द्र स्थापित करने के आदेश दिए थे। इस आदेश का जिले में भी पालन कर दिया गया जबकि यहां पर आलू की उपज नाममात्र के लोग ही करते हें। चूकि आदेश था तो मंडी के एक चतुर्थश्रेणी कर्मी को बैठाकर बैनर लगाकर इसका पालन कर दिया गया।
विज्ञापन

केन्द्र खुलने के करीब 26 दिन बाद बाद भी यहां पर एक आलू की बिक्री नहीं हो सकी है। ऐसे में जिले में खोला गया केन्द्र मात्र औपचारिकता बनकर रह गया है। यहां पर न तो कोई किसान ही आ सका और न आलू को खरीदा जा सका है। कर्मी ने बताया कि जिले में आलू ही नहीं हुआ तो बिक्री कहां से होगी। यदि हुआ होगा तो शासन के मानकों पर आलू ही मौजूद नहीं है। अब नौ अप्रैल तक केन्द्र पर बैठना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed