फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There is a shortage of NPK in the city committees, farmers are wandering

Pilibhit News: शहर की समितियों में एनपीके का टोटा, भटक रहे किसान

Sat, 30 Nov 2024 10:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
There is a shortage of NPK in the city committees, farmers are wandering
पीलीभीत के टनकपुर मार्ग के पास ​स्थित प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति से साइकिल पर खाद रखकर ले जा
पीलीभीत। दो-तीन दिन राहत के बाद किसान फिर से एनपीके की तलाश में भटकने लगे हैं। शहर के मंडी समिति परिसर और मरौरी ब्लॉक के पास ही सहकारी समिति में एनपीके खाद नहीं मिल रही। किसानोंं को डीएपी से काम चलाने की नसीहत दी जा रही है। कई अन्य समितियों पर भी एनपीके का टोटा है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले 1370 मीट्रिक टन खाद जिले में आई थी। इसे सभी 76 समितियों पर आवंटन के अनुसार भेजा जा चुका है। शनिवार अपराह्न करीब दो बजे मंडी समिति परिसर की सहकारी समिति में मौजूद किसान हरिपाल निवासी सडा गांव ने बताया कि एनपीके नहीं मिल रही। कई समितियां देख लीं। बताया कि डीएपी मिल रही है। यह भी बताया कि मंडी समिति के सामने निजी उर्वरक की दुकान पर उसकी बहस भी हुई है। कई अन्य किसान भी एनपीके के लिए भटकते नजर आए।
विज्ञापन

शहर में नेहरू पार्क के पास मरौरी ब्लॉक क्षेत्र में स्थित समिति पर भी एनपीके खाद नहीं है। किसान छोटेलाल ने बताया कि एनपीके लेनी थी। पता चला कि खाद नहीं तै। एक अन्य किसान भी एनपीके की तलाश भी आए हुए थे। बताया गया कि अगर डीएपी लेनी है तो आधार ले आओ। एक एकड़ पर एक कट्टा डीएपी दी जा रही है। अधिकतम तीन कट्टा ही खाद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed