{"_id":"66e5f2ca7251f37eaa0949bd","slug":"there-is-a-need-to-make-arrangements-for-protection-from-floods-and-rains-state-minister-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122473-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ और बारिश से सुरक्षा के प्रबंध करने की जरूरत : राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ और बारिश से सुरक्षा के प्रबंध करने की जरूरत : राज्यमंत्री
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मुलाकात करते राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार।स्रोत:स्वयं
पीलीभीत। गन्ना विकास व चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें जिले में बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बाढ़ प्रभावित इलाकों में आमजन व किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की सुरक्षा का प्रबंध किया जाए।
कहा कि इस बार भी अधिक बारिश होने से बाढ़ की आंशका बनी हुई है। बरसात के बीच बड़ी संख्या में लोगों को बेघर होना पड़ा है। किसानों की धान, गन्ना आदि की फसलों को नुकसान हुआ है। इसकी जांच कराकर मुआवजा दिया जाए।
राज्यमंत्री ने विकास कार्यों की गति बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की जरूरत बताई। वहीं वन क्षेत्र से सटी आबादी की हिंसक पशुओं से सुरक्षा के लिए प्रबंध कराने की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।