फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There are severe power cuts in the city even during the festive season

Pilibhit News: त्योहारी सीजन में भी शहर में जमकर हो रही बिजली कटौती

Tue, 29 Oct 2024 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
There are severe power cuts in the city even during the festive season
पीलीभीत के छतरी चौराहे के पास खंभे पर बिजली सही करता कर्मी।स्रोत:ऊर्जा निगम
पीलीभीत। दीपावली को लेकर बिजली कटौती न हो इसको लेकर शासन स्तर से आदेश तो जारी हो गया है, लेकिन शहर में अलग-अलग स्थानों पर हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन को लेकर मुख्यमंत्री का आदेश होने के बाद भी शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी है। रविवार को ही ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मरम्मत कार्य के नाम पर शहर में पांच घंटे की बिजली कटौती की। बावजूद शहर की बिजली व्यवस्था दुरुस्त न हो सकी।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के अलग-अलग इलाकों मेें हुई बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार की सुबह मोहल्ला सुनगढ़ी में छतरी चौराहा के पास 11 केवीए का तार टूटने से करीब एक घंटा तक बिजली व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौहनिया चौराहे के पास पेड़ की टहनी तारों पर गिरने से उस इलाके की बिजली गुल हो गई। वहीं मुख्य बाजार में तकनीकी खराबी के चलते करीब आधा घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा शहर के मोहल्ला नई बस्ती, आवास विकास, अशोक काॅलोनी, रामबिहार, बल्लभ नगर, अशोक काॅलोनी, एकता नगर आदि इलाकों में बिजली कटौती का खेल चलता रहा।
जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ इलाकों में तकनीकी खराबी के चलते बिजली प्रभावित हुई थी। सूचना पर टीम को भेजकर तत्काल सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed