फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There are no workers in Deoria for five months, cleanliness is ruined

Pilibhit News: दियोरिया में पांच माह से कर्मी नहीं, सफाई चौपट

Fri, 01 Dec 2023 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
There are no workers in Deoria for five months, cleanliness is ruined
जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर, ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बीसलपुर। दियोरिया ग्राम पंचायत में विभागीय अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते पिछले पांच माह से एक भी सफाई कर्मचारी नहीं है, जिससे गांव की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
दियोरिया के प्रधान अजय सिंह ने बताया कि उनके गांव के सफाई कर्मचारी ओम प्रकाश का आठ जुलाई 2023 को ग्राम पंचायत अंडहा के लिए तबादला हो गया था। उसे कार्यमुक्त तो उसी समय कर दिया गया लेकिन उसके स्थान पर अभी किसी नए सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई। ऐसे में गांव की सफाई पूरी तरह से प्रभावित है।
विज्ञापन

प्रधान ने यह भी बताया कि उनका गांव विकासखंड क्षेत्र का सबसे बड़ा गांव है। मानक के अनुरूप इस गांव में तीन सफाई कर्मचारी होने चाहिए, लेकिन पांच माह से एक भी सफाई कर्मचारी नहीं है। सफाई कर्मचारी न होने से गांव में गंदगी के ढेर लगे हैं। नालियों में गंदा पानी भरा हुआ है। इससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत पंचायत विभाग के सहायक विकास अधिकारी हरीश भारती ने बताया कि इस गांव में सफाई कर्मचारी कामता प्रसाद की नियुक्ति तीन नवंबर को हो गई थी लेकिन उन्होंने अभी तक गांव में पहुंचकर योगदान नहीं किया है। इस वजह से उनका वेतन भी रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed