फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Theft revealed at the house of Zip President's sister, five arrested

जिला पंचायत अध्यक्ष की बहन के घर चोरी के खुलासा, पांच गिरफ्तार

Wed, 17 Aug 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Theft revealed at the house of Zip President's sister, five arrested
पूरनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष की बड़ी बहन सुखजीत कौर के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ में चार सगे भाइयों सहित पांच को गिरफ्तार कर पांच लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव सिंहपुर निवासी और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर की बहन सुखजीत कौर पत्नी जसवीर सिंह के घर चोरों ने 25 जुलाई की रात चोरी कर ली थी। चोरों ने घर के दक्षिणी ओर कमरे में लगी खिड़की तोड़कर दो कमरों में घुसकर अलमारियों के ताले तोड़े और तीन लाख रुपये, 65 तोला सोने के जेवर चोरी कर लिए थे। पुलिस ने गांव टंडोला निवासी बदर मियां, उसके भाई तनवीर, माजिद, आरिफ और जहानाबाद निवासी फारूख उर्फ राशिद को गिरफ्तार कर घटना के खुलासा का दावा किया है। सीओ वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी की योजना बना रहे हैं। चोरों को घेरने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायर किए। पुलिस ने अपना बचाव कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी चकमा देकर निकल गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से तीन तमंचा, नौ कारतूस, कारतूस के दो खोखे, दो पेचकस, प्लास, छेनी, हथौड़ा और पांच लाख रुपये बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने कुछ जेवर पांच लाख रुपये में बेचे थे जो रुपये बरामद हुए हैं। अन्य जेवरात, नकदी मौके से भागे आरोपी के पास बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed