फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   theft in the shop

ललौरीखेड़ा चौकी से 300 मीटर की दूरी पर चोरों ने दुकान में लगाया नकब, लाखों माल समेटा

Wed, 29 Sep 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
theft in the shop
पीलीभीत। जहानाबाद थाने के नए कोतवाल की आमाद से पहले चोरों ने चुनौती देते हुए बरेली हाईवे पर स्थित ललौरीखेड़ा चौकी से 300 मीटर की दूरी पर स्थित दुकान की दीवार में नकब लगाकर लाखों का माल समेट ले गए। मंगलवार को दुकान स्वामी पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव हरचुईया निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र शब्बीर अहमद ने बताया कि उनकी ललौरीखेड़ा में पुलिस चौकी से 300 मीटर की दूरी पर एक दुकान है। जहां वह इलेक्ट्रानिक व अन्य सामान की बिक्री करते हैं। सोमवार को शाम सात बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच चोरों ने पीछे से दीवार में नकब लगाकर दुकान के अंदर घुस गए और वहां से 24500 रुपये की नकदी, दो बैटरी समेत लाखों के सामान चोरी कर ले गए। सीओ सदर लल्लन सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर जहानाबाद पुलिस को मौके पर भेजा गया था। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। साथ ही घटना का खुलासा करने के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed