फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The youths in the car created a ruckus in the hospital and beat up the employee

Pilibhit News: कार सवार युवकों ने अस्पताल में हंगामा कर कर्मचारी को पीटा

Tue, 08 Oct 2024 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
The youths in the car created a ruckus in the hospital and beat up the employee
पूरनपुर। एंबुलेंस लेने के लिए पहुंचे कार सवार चार लोगों ने कर्मचारी से मारपीट की। साथ ही महिला चिकित्सक के पहुंचने पर उनसे भी अभद्रता कर मारपीट की कोशिश की। चिकित्सक ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीलीभीत निवासी चिकित्सक मनीष मिश्रा का अस्पताल असम हाईवे पर गांव चांटफिरोजपुर के समीप है। अस्पताल में मनीश मिश्रा के अलावा उनकी पत्नी डॉ. आकांक्षा मिश्रा भी बैठती हैं। डॉ. मनीष मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे कार से पहुंचे चार लोगों ने रिसेप्शन पर एंबुलेंस की जानकारी की।
विज्ञापन


रिसेप्शन पर तैनात कर्मचारी ने एंबुलेंस का चालक न होने की जानकारी दी। आरोप है कि चारों लोगों ने कर्मचारी से गाली-गलौज कर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान वहां पहुंचीं डॉ. आकांक्षा मिश्रा से भी अभद्रता कर मारपीट की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव को आए कर्मचारी श्रीकृष्ण को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गालियां दीं और पिटाई की। अस्पताल बंद कराने की धमकी दी। डॉ. मनीष मिश्रा ने बताया कि घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर जांच शुरू की गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed