{"_id":"67c1ff2ab9d83d9562030e16","slug":"the-youths-body-was-cremated-on-the-fourth-day-after-the-murder-report-was-filed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-131557-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद चौथे दिन हुआ युवक के शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद चौथे दिन हुआ युवक के शव का अंतिम संस्कार
Fri, 28 Feb 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
अमित का फाइल फोटो।
पूरनपुर। असम हाईवे पर गांव मोहनपुर के समीप संदिग्ध हालात में बुधवार को गांव सबलपुर निवासी अमित की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद चौथे दिन अंतिम संस्कार हुआ। दर्ज की गई रिपोर्ट में गांव के ही वीरेंद्र पाल को नामजद किया गया है।
परिजनों ने बताया कि अमित (20) बाइक में पेट्रोल डलवाने की बात कहकर मंगलवार को घर से निकला था। इसके बाद असम हाईवे पर उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। अमित के पिता चुन्नी लाल ने बताया कि 25 फरवरी को उसके पुत्र का गांव निवासी वीरेंद्र पाल से विवाद हो गया था। तब वीरेंद्र पाल ने मोबाइल फोन पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। अगले दिन उसकी हत्या कर दी गई है। विवाद और धमकाने की रिकार्डिंग भी अमित के मोबाइल फोन में मिली है।
तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से ही इन्कार कर दिया। पुलिस ने समझाने की कोशिश की मगर परिजन नहीं माने। विरोध के बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम को चुन्नी लाल की ओर से गांव निवासी वीरेंद्र पाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
शनिवार को रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी न होने पर परिजन अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे। बाद में हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी और पुलिस के समझाने पर अमित का अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में चोटों से अमित की मौत होना पाया गया है।