फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The young man who attacked the soldier attacked three including his brother with a knife

Pilibhit News: सिपाही पर हमला करने वाले युवक ने भाई समेत तीन पर किए चाकू से वार

Tue, 27 Aug 2024 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
The young man who attacked the soldier attacked three including his brother with a knife
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मौजूद घायल के परिजन।स्रोत:सोशल मीडिया
पीलीभीत। डायल 112 के सिपाही को चाकू मारकर घायल करने वाले मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने रविवार रात गांव में फिर दहशत फैला दी। पड़ोस के घर में घुसकर दंपती को चाकू से वार कर घायल कर दिया, बचाव करने बड़ा भाई पहुंचा तो उसे भी नहीं बख्शा। चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर दंपती को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी फरार है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव नावकूड़ की है। गांव निवासी गोपाल कृष्ण ने बताया कि रविवार रात करीब दस बजे वह परिवार के साथ घर में लेटा था। इस दौरान पड़ोस का ही अमन दरवाजे पर आया और गाली-गलौज करने लगा। कुछ ही देर में युवक दरवाजा तोड़कर घर में घुस आया। उसके हाथ में चाकू देखकर परिजन सहम गए।
विज्ञापन

युवक को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह हमलावर हो गया। पहले उसके चाकू मारा, बचाव करने आई उसकी पत्नी पुष्पा को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर अमन का बड़ा भाई सूरज मौके पर पहुंचा। इसपर आरोपी ने भाई को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। इस पर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद कोतवाल नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख घायल दंपती को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि टीमों को सक्रिय किया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। उसकी तलाश कराई जा रही है।
000
19 अगस्त को डायल 112 पर तैनात सिपाही पर भी किया था चाकू से हमला


आरोपी युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। 19 अगस्त की रात को भाइयों में आपसी विवाद की सूचना के बाद पहुंची डायल 112 पर तैनात सिपाही राशिद पर चाकू से हमला कर दिया था। सिपाही को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के बाद बरेली रेफर किया गया था।

000
गांव में दहशत, पुलिस सतर्क
मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक के चाकू से हमला करने की घटनाओं के बाद गांव के लोगों में दहशत है। युवकों की हरकतों को देखते हुए ग्रामीण सतर्क हैं। हालांकि घटना के बाद से वह गांव से फरार है। पुलिस की दो टीमें युवक की तलाश में जुट गई है। पुलिस कर्मियों को सादा वर्दी में भी लगाया गया है।

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मौजूद घायल के परिजन।स्रोत:सोशल मीडिया

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मौजूद घायल के परिजन।स्रोत:सोशल मीडिया

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मौजूद घायल के परिजन।स्रोत:सोशल मीडिया

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मौजूद घायल के परिजन।स्रोत:सोशल मीडिया

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मौजूद घायल के परिजन।स्रोत:सोशल मीडिया

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मौजूद घायल के परिजन।स्रोत:सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed