{"_id":"5e4a5ca81eb77fbaaf883deb380afac8","slug":"the-young-man-jumped-into-the-canal-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने नहर में छलांग लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने नहर में छलांग लगाकर की आत्महत्या
Madotanda
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल से वापस लौट रहे कसबा निवासी 36 वर्षीय शेर सिंह ने बुधवार की शाम खारजा नहर में छलांग लगा दी। गुरुवार को तलाश के दौरान उसका शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर नहर में उतराता मिला। मृतक के छोई भाई ने उसकी ससुराल वालों पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कसबा निवासी रामेश्वर ने बताया कि बड़े भाई शेर सिंह की ससुराल कोतवाली पूरनपुर के गांव मकरंदापुर में है। आपसी अनबन होने के कारण चार-पांच महीने से भाभी मायके में रह रहीं हैं। बुधवार की शाम करीब चार बजे शेर सिंह साइकिल से ससुराल गया था। आरोप है कि वहां ससुर व दो सालों ने भाई के साथ अभद्रता की और अपशब्द कहे। इससे आहत होकर भाई ससुराल से गांव हीरपुर के निकट बह रही खारजा नहर पर पहुंचा। वहीं से भतीजे संजू के मोबाइल पर कॉल कर अभद्रता करने और आहत होकर आत्महत्या करने की बात कही।
विज्ञापन
इस पर घर वाले जब तक मौके पर पहुंचते। इससे पहले ही भाई ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। वह लोग जब मौके पर पहुंचे तो साइकिल खड़ी मिली। साइकिल पर कपड़े और मोबाइल रखा था। आशंकित घर वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन भाई का कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार की सुबह दोबारा तलाश की गई तो घटना स्थल से कुछ दूर भाई का शव उतराता मिला। शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रामेश्वर ने आरोपी ससुर और दो सालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।