फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The young man died during treatment, his wife accused him of murder

Pilibhit News: इलाज के दौरान युवक की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 02 Sep 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The young man died during treatment, his wife accused him of murder
मृतक जितेंद्र फाइल फोटो
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अलीयापुर गांव में रंजिश के चलते हुए विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने गांव के ही चार-पांच लोगों पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव अलीयापुर निवासी सुनीता देवी ने बरखेड़ा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 अगस्त की रात करीब आठ बजे गांव के कुछ लोग रंजिशन उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए पति जितेंद्र कुमार 30 पुत्र सोवहरन लाल पर लात-घूसों और डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब वह बचाने पहुंचीं तो हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से भाग निकले थे। हमले में बुरी तरह घायल जितेंद्र को जिला अस्पताल के बाद पहले बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया, जहां सोमवार सुबह उसकी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पत्नी ने गांव के चार-पांच लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


मृतक के परिवार में दो मासूम बेटे रोहित (8) और रूपेंद्र (5) हैं। वहीं मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिजन गहरे सदमे में है।

मृतक जितेंद्र फाइल फोटो

मृतक जितेंद्र फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed