फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The young man accused of cutting delicate body parts did not reach the police station

Pilibhit News: नाजुक अंग काटने का आरोप लगाने वाला युवक नहीं पहुंचा थाने

Mon, 18 Mar 2024 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
The young man accused of cutting delicate body parts did not reach the police station
पीलीभीत। पुलिस के कई बार प्रयासों के बाद भी किन्नरों पर नाजुक अंग काटने का आरोप लगाने वाला युवक बीसलपुर कोतवाली नहीं पहुंचा। इससे युवक की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस ने घर जाकर जानकारी करनी चाही तो घर में ताला लगा मिला।
विज्ञापन

बरखेड़ा कस्बे में रहने वाली महिला ने रविवार को बताया था कि उसका 32 वर्षीय भाई 12 मार्च को किसी काम से बीसलपुर गया था। बताशे वाली गली से बीसलपुर में रहने वाले किन्नर उसे उठा ले गए और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। होश आया तो अपने आपको एक कमरे में बंद पाया। किन्नरों ने उसका नाजुक अंग काट दिया था। छह दिन तक उसे घर में ही बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह पांच बजे बरखेड़ा कस्बे के निकट भैंसाहा जाने वाली सड़क यके किनारे फेंककर चले गए। गंभीर हालत में उसे बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिजनों ने मामले की शिकायत बरखेड़ा थाने में की। मगर घटना बीसलपुर कोतवाली की होने के कारण पुलिस ने उन्हें वहां जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर पुलिस ने रविवार को ही परिजनों को थाने बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। सोमवार देर शाम तक परिजनों की तरफ से बीसलपुर थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि परिजन थाने नहीं पहुंचे। उनके पहुंचने पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed