{"_id":"61bf7b117963702c6f6d454c","slug":"the-world-s-longest-flute-made-in-pilibhit-encompasses-the-beauty-of-four-states-pilibhit-news-bly469795796","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : चार प्रदेशों की खूबसूरती समेटे है पीलीभीत में बनी दुनिया की सबसे लंबी बांसुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : चार प्रदेशों की खूबसूरती समेटे है पीलीभीत में बनी दुनिया की सबसे लंबी बांसुरी
Mon, 20 Dec 2021 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:45 AM IST
सार
देश के चार राज्यों से आई सुंदर वस्तुओं से इसको सजाया गया है। इस बांसुरी में गुलाबी शहर जयपुर की खूबसूरत जरकन है तो महाराष्ट्र के नग जड़े हैं। अब इस बांसुरी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
16 फुट की बांसुरी का वादन करते पं. राकेश चौरसिया। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
विस्तार
दुनिया की सबसे लंबी बांसुरी बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली पीलीभीत की बांसुरी देश की विविधता और सुंदरता को अपने आप में समेटे है। देश के चार राज्यों से आई सुंदर वस्तुओं से इसको सजाया गया है। इस बांसुरी में गुलाबी शहर जयपुर की खूबसूरत जरकन है तो महाराष्ट्र के नग जड़े हैं। अब इस बांसुरी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
दुनिया की सबसे लंबी बांसुरी बनाने का रिकॉर्ड अब तक गुजरात के पास था। जामनगर में 2014 में 11 फुट की बांसुरी बनाकर यह रिकॉर्ड बनाया गया था। शनिवार की रात बांसुरी महोत्सव में 16 फुट 6 इंच की बांसुरी बनाकर यह रिकॉर्ड पीलीभीत के नाम दर्ज हो गया। यह बांसुरी कई मायनों में खास है। लोकार्पण के दौरान बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने इसके बजाया भी। असम के बांस से तैयार की गई इस बांसुरी में दिल्ली की रेशम लगी है। जरी का सामान जयपुर, लटकन का सामान उदयपुर से आया। महाराष्ट्र के मुंबई से मोती नग, शीश कटिंग, पॉलिस, सैंड पेपर, रेशम का सामान दिल्ली से आया। कुछ अन्य सामान गुजरात से आया है।
विज्ञापन
12 दिन की मेहनत और एक लाख से ज्यादा का खर्च आया
बांसुरी बनाने में 12 दिन लगे। बांसुरी बनाने में कुल 1.10 लाख का खर्चा आया है। छह कारीगरों की मेहनत से इसे तैयार किया गया। बांसुरी को बहुत बारीकी से तराशा गया है। जिससे यह बजाने योग्य बनाया जा सके। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और वर्ल्ड रिकार्ड्स इंडिया की ओर से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का सर्टिफिकेट दिया गया।
विज्ञापन
योजनाओं का नहीं मिल पाता लाभ
दुनिया की सबसे लंबी बांसुरी बनाने वाले रईस अहमद कहते हैं पीलीभीत के बांसुरी कारीगरों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। उद्यान विभाग में पंजीकरण तक नहीं मिल पाता। अगर कोई योजनाएं भी हैं तो अधिकारी दौड़ लगवाते रहते हैं।
पुश्तैनी काम को आगे बढ़ा रहे रईस
रईस अहमद का कहना है कि बांसुरी बनाने का उनका पुश्तैनी काम है। उनके पिता जी भी बांसुरी बनाते थे। करीब 70 साल से उनके परिवार में बांसुरी निर्माण का काम हो रहा है। पुश्तैनी काम को वह आगे बढ़ा रहे हैं।
इस बांसुरी को खूबसूरती के साथ बनाया है। इसमें कई प्रदेश से मंगाया गया सामान लगाया गया है। हमें बहुत खुशी है दुनिया की सबसे लंबी बांसुरी हमारे पीलीभीत में बनी और बनाने का काम मुझे मिला। उम्मीद है पीलीभीत की पहचान विदेशों में होगी।
- रईस अहमद, बांसुरी निर्माता