फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The woman accused her brother-in-law and her husband of rape

Pilibhit News: महिला ने देवर व ननदोई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Fri, 18 Jul 2025 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 18 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The woman accused her brother-in-law and her husband of rape
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही देवर और ननदोई दुष्कर्म करने का आरोप भी लगा है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि वह थाना जहानाबाद क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी अमरिया थाना क्षेत्र के गांव में लगभग दस वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के करीब दो वर्ष बाद ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। रुपयों की मांग की जाने लगी। महिला का आरोप है कि उसका एक देवर उस पर गलत नजर रखने लगा। इसके बाद वह अपने पति के साथ किच्छा (उत्तराखंड) में किराए का मकान लेकर रहने लगी। उसके बाद देवर भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि पति की गैर मौजूदगी में देवर और ननदोई ने चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई। शिकायत करने पर वीडियो व फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed