फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The water of the Sharda river receded, leaving behind the miseries

Pilibhit News: शारदा नदी का पानी उतरा... पीछे छोड़ गया दुश्वारियां

Fri, 11 Aug 2023 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 11 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
The water of the Sharda river receded, leaving behind the miseries
गांव के निचले इलाके के घर में भरा पानी और कीचड़ । संवाद
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर कम होने के बाद गांव चंदिया हजारा के अधिकांश घरों में भरा पानी निकल गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन दलदल और कीचड़ से दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। कॉलोनी नंबर छह की आबादी में अब पानी नहीं है, लेकिन गांव खिरकिया बरगदिया और ढक्काचांट जाने वाले मुख्य रास्ते पर जलभराव से शुक्रवार को भी आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन

आबादी वाले हिस्से से पानी निकलने के बाद कच्चे और छप्परदार घरों के गिरने, क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला शुरू हो गया है। खेतों तक पहुंचने के लिए लोगों को घुटने तक दलदल में घुसकर गुजरना पड़ रहा है। नदी के रेत छोड़ने से हुए दलदल से बाढ़ खंड के अफसर, कर्मचारी काम नहीं करा पा रहे हैं। बाढ़ और कटान को लेकर नदी किनारे के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने राजस्व निरीक्षक को साथ लेकर गांव का निरीक्षण किया। लोगों ने समस्या से निजात दिलाने और क्षतिग्रस्त हुए घरों का मुआवजा दिलाने की मांग की। ग्राम प्रधान बासुदेव कुंडू ने बताया कि गांव के करीब ६५ लोगों के कच्चे और छप्परपोश घर क्षतिग्रस्त हुए है। कुछ के ढह गए है। तहसीलदार ध्रुवनरायण यादव ने बताया कि क्षतिग्रस्त घरों के सर्वे को लेखपालों की टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी के रुख बदलने और सिल्ट छोड़ने से बढ़ीं दिक्कतें
शारदा नदी में पिछले साल तक ढाई लाख क्यूसेक पानी आने तक बाढ़ की स्थिति नहीं बनती थी। इस बार नदी रुख बदलकर चंदिया हजारा के समीप से बहती हुई शारदा नदी के पार गांव नहरोसा, राणाप्रताप नगर की ओर जा रही है। इस बार नदी ने भारी मात्रा में रेत छोड़ी है। इससे नदी में एक लाख क्यूसेक पानी आने से ही गांव चंदिया हजारा और आसपास बाढ़ के हालात बन जा रहे हैं।

चंदिया हजारा मेंं घरों से पानी निकल गया है। निचले स्थानों पर हल्का जलभराव है। राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व मेंं लेेखपालों की टीम को फसल, आवास क्षति के आंकलन को लगाया गया है। - राजेश कुमार शुक्ला, एसडीएम

गांव के निचले इलाके के घर में भरा पानी और कीचड़ । संवाद

गांव के निचले इलाके के घर में भरा पानी और कीचड़ । संवाद

गांव के निचले इलाके के घर में भरा पानी और कीचड़ । संवाद

गांव के निचले इलाके के घर में भरा पानी और कीचड़ । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed