फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The village was cleaned, DM honored it

Pilibhit News: गांव को किया स्वच्छ, डीएम ने किया सम्मानित

Thu, 03 Oct 2024 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
The village was cleaned, DM honored it
पीलीभीत में गांधी जंयती पर कलक्ट्रेट ​परिसर ​स्थित गांधी सभागार में प्रशासनिक अ​धिकारी संजय तोम
पीलीभीत। ग्राम पंचायतों में कूड़ा प्रबंधन के लिए ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का निर्माण कराया गया। इससे गांव में स्वच्छता की अलख जगी। इस प्रयास के लिए आठ ग्राम पंचायतों के प्रधान और सफाई कर्मियों को डीएम ने सम्मानित किया। इसके साथ ही विकास भवन के प्रधान सहायक सहित तीन अन्य लोगों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गांवों को स्वच्छ बनाने और लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए पंचायत विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए गांवों में सूखा, तरल कूड़ा प्रबंधन के लिए अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का निर्माण कराया गया है। इस प्रबंधन में किस पंचायत में कितना काम हो रहा है और लोगों को जागरूक करने के क्या प्रयास हुए। इसकी समीक्षा की गई थी।
विज्ञापन

समीक्षा मेंं जिले की आठ ग्राम पंचायत के प्रधानों को चुना गया था। जहां पर गांवों में स्वच्छता की अलख जागी थी। इसके साथ ही बेहतर साफ सफाई के लिए सफाई कर्मियों का भी चयन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को स्वच्छता के प्रति बेहतर काम करने पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने इन प्रधानों, सफाई कर्मियोंं को सम्मानित किया। इसके साथ ही पंचायत विभाग के प्रधान सहायक संजय तोमर, जिला परियोजना प्रबंधक अंशुल वर्मा और कुमार गुप्ता को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।




इन प्रधानों को किया गया सम्मानित

पूरनपुर ब्लॉक के गांव चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू, नौजल्हा नकटा के रामजीवन सरकार, चंदिया हजारा के सफाई कर्मी जसवंत कुमार और नौजल्हा नकटा के वीरेंद्र कुमार, अमरिया ब्लॉक के गांव जिठानियां की प्रधान हीराकली, बरखेड़ा के गांव दियोराजपुर के प्रधान जगपाल वर्मा, बिलसंडा के गांव बड़़ागांव के प्रधान सचिन गंगवार, बीसलपुर के गांव चंदुपुरा के प्रधान हरिपाल सिंह, ललौरीखेडा के गांव जतीपुर के प्रधान ईशबंधु गंगवार, मरौरी के गांव न्यूरिया हुसैनपुर के प्रधान विश्वनाथ सरकार शामिल हैं। इन गांवों के सफाई कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed