फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   minor girl saying that she was victim but police not ready to accept in Pilibhit

Pilibhit News: घायल पीड़िता कह रही- मेरे साथ दुष्कर्म हुआ, पुलिस मानने को तैयार नहीं; तीन बार दर्ज किए बयान

Tue, 23 May 2023 12:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 23 May 2023 12:55 PM IST
सार

पूरनपुर में दुष्कर्म के बाद नाबालिग लड़की का गला काटने के मामले में पुलिस अब तक तीन बार बयान दर्ज कर चुकी है। हर बार पीड़िता ने दुष्कर्म होने की बात कही है, लेकिन पुलिस मानने को तैयार नहीं। 

विज्ञापन
minor girl saying that she was victim but police not ready to accept in Pilibhit
पूरनपुर कोतवाली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के जिला अस्पताल में भर्ती सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी लगातार अपने बयानों में उसके साथ हैवानियत के बाद गला काटने की बात दोहरा रही है, लेकिन पूरनपुर पुलिस है कि उसकी बात पर विश्वास करने को तैयार नहीं है। अब तक पुलिस किशोरी के तीन बार बयान दर्ज कर चुकी है। हर बार उसने दुष्कर्म होने की बात कही है।

विज्ञापन


पूरनपुर पुलिस का कहना है कि किशोरी स्पष्ट नहीं बता पा रही कि उसके साथ क्या हुआ है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले रखा है, जबकि दूसरा आरोपी दूसरे समुदाय का बताया जा रहा है जो रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से फरार है।

विज्ञापन

बुधवार दोपहर की है घटना 

घटना बुधवार दोपहर 12:30 बजे की पूरनपुर इलाके की है। खेत पर गई किशोरी घर में खून से लथपथ पहुंची थी। उसका गला कटा हुआ था और खून बह रहा था। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी में ही पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए थे। इस मामले में पुलिस ने दो दिन बाद किशोरी की मां की ओर से जानलेवा हमले की अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन सामूहिक दुष्कर्म की धारा नहीं लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने दिया था यह बयान 

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने फिर जिला अस्पताल आकर किशोरी के बयान दर्ज किए। परिजन के मुताबिक किशोरी ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के बाद एक युवक ने पीछे से आकर एक हाथ से उसकी आंखें बंद कर दी, जबकि दूसरे ने उसका गला काट दिया। किशोरी के पिता ने भी दो दिन पहले एसपी से पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गला काटने की शिकायत की थी। बावजूद इसके पूरनपुर पुलिस दुष्कर्म की घटना मानने को तैयार नहीं है।

रविवार को तीसरी बार जिला अस्पताल पहुंचकर पूरनपुर पुलिस ने किशोरी के बयान लिए। किशोरी ने फिर बयान में सामूहिक दुष्कर्म और गला काटने की बात दोहराई। दोनों आरोपियों के नाम भी पुलिस को बताए। इसमें एक पुलिस की हिरासत में है, जबकि दूसरा फरार है।

कोतवाल आशुतोश रघुवंशी ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज किए गए है। पहले किशोरी बयान में आरोपियों के बारे में स्पष्ट नहीं बता रही थी। अब किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed