{"_id":"65b5635c465e9fd89b0028b7","slug":"the-valley-remained-wrapped-in-fog-there-was-no-sunshine-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-111261-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कोहरे में लिपटी रही तराई, नहीं खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कोहरे में लिपटी रही तराई, नहीं खिली धूप
विज्ञापन
शनिवार को शहर के बाजार में सर्दी से बचाव को अलाप तापते लोग । संवाद
पीलीभीत। दो दिन धूप खिलने के बाद शनिवार को मौसम फिर खराब हो गया। पूरे दिन कोहरा छाया रहा। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 0.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 13.6 और न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार की सुबह अचानक कोहरा छा गया। घना कोहरा होने के कारण पास का भी नहीं दिख रहा था। इसके साथ ही हाईवे पर भी कोहरा के चलते वाहन रेंगते दिखे। कोहरे के साथ ही बादल बने रहने से शीत लहर जारी रही। इससे गलन बढ़ी रही।
पूरे दिन कोहरा होने से धूप नहीं खिल सकी। ठंड में इजाफा होने से छोटे बच्चे घरों में ही कैद रहे, जो बाहर खेलने नहीं जा सके। लोग ठंड से बचाव के लिए हीटर या फिर अलाव के सहारे बैठे रहे। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि शनिवार को अधिकतम 13.6 और न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम 14.1 और न्यूनतम- 6.9 डिग्री सेल्सियस था। धूप न खिलने से तापमान कम रहा।