{"_id":"685c414cccd169718203c443","slug":"the-underpass-will-be-constructed-only-after-the-feasibility-report-arrives-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138497-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फिजिबिलिटी रिपोर्ट आने पर ही बनेगा अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फिजिबिलिटी रिपोर्ट आने पर ही बनेगा अंडरपास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। नगर की दोनों रेलवे क्राॅसिंग पर लगने वाले जाम और लाइनपार आवागमन में हो रही असुविधा से निजात दिलाने के लिए अंडरपास का निर्माण अभी नहीं हो सकेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री की ओर से भेजे गए पत्र के जवाब में रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने पत्र भेजकर अफसरों की साइड विजिट और फिजिबिलिटी रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जानकारी दी है।
नगर में रेलवे स्टेशन आबादी के बीच में है। रेल पटरी के एक ओर नगर पालिका के 20 वार्ड और दूसरी ओर पांच वार्ड व पूरनपुर देहात है। इससे लाइनपार आवागमन में लोगों को असुविधा होती है। इसके अलावा माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग से खटीमा हाईवे गया है। कई गांवों के लोगों का आवागमन भी इस क्राॅसिंग से होता है। मंडी समिति भी पटरी के दूसरी ओर है।
मंडी पहुंचने वाले किसानों, व्यापारियों और कई स्कूलों के बच्चे भी माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग से आते-जाते हैं। पिछले दिनों नगर पालिका सदस्य अनुज गुप्ता ने रेलवे के अफसरों को पत्र भेजकर माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज की मांग की थी। मंडल रेल प्रबंधक (इंजीनियरिंग) ने सभासद को पत्र भेजकर फिजिबिलिटी रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई क आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
इसी क्रम में रवि गुप्ता ने पिछले दिनों केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को पत्र भेजकर लाइन पार आवागमन को अंडरपास बनवाने की मांग की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने रेल मंत्री को इस संबंध मे पत्र भेजा। इस पर रेल मंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री को पत्र भेजकर अंडरपास को लेकर अफसरों की साइड विजिट और फिजिबिलिटी के बाबत जानकारी दी है।