फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The truck crushed by the death of the farmer, one injured

ट्रक से कुचलकर किसान की मौत, एक घायल

Tue, 28 Feb 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 28 Feb 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
The truck crushed by the death of the farmer, one injured
ट्रक से कुचलकर किसान की मौत, एक घायल
टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहा के पास अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। इस में बाइक सवार ख्यालीराम की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के मरौरी गांव के रहने वाले 45 वर्षीय ख्यालीराम खेती करते थे। मंगलवार को वह इंजन का सामान लेने शहर गए थे। उनके साथ गांव का ही 25 वर्षीय श्रीकृष्ण पुत्र सुखलाल भी शहर गए थे। बाइक श्रीकृष्ण चला रहा था। टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहा के पास उनकी बाइक में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार ख्यालीराम व श्रीकृष्ण गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को एंबुलेंस में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने ख्यालीराम को मृत घोषित कर दिया। श्रीकृष्ण की हालत गंभीर है। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। सुनगढ़ी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिवार वालों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed