{"_id":"66bfd227428cffb69b043d94","slug":"the-tricolor-waved-with-pride-programs-filled-with-patriotism-were-held-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-121028-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शान से लहराया तिरंगा, देशप्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शान से लहराया तिरंगा, देशप्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी निकालती आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं।संवाद
पीलीभीत। जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों के साथ स्कूल-कॉलेजों में ध्वजारोहण किया गया। शहर में क्रास कंट्री रेस हुई। पार्कों में शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए गए तो पौधरोपण भी हुआ। इस मौके पर स्कूलों में देशप्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कड़े संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली है। इसको संजोए रखना हम सबका कर्तव्य है। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों में विजयी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
वाल्टन क्लब में ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण हुआ। डीएम एवं एसपी अविनाश पांडेय ने शहीद पार्क, बल्लभनगर में शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला कारागार पहुंचकर बंदियों को फल बांटे। नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने शहीद दामोदर पार्क में श्रद्धासुमन अर्पित किए तो मुख्य विकास अधिकारी ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल बांटे। इस मौके पर जनपद की 75 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों का जनसुविधा केंद्र एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से लैस आदर्श ग्राम सचिवालय के रूप में शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
इसी क्रम में चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राम अवतार गुप्त, श्याम मुरारी,डॉ. मुरली मनोहर अग्रवाल तो स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक ओम प्रकाश गंगवार ने ध्वाजारोहण किया। सर चश्म हिदायत अल जामेअतुल रजविया मदीनतुल इस्लाम स्कूल में मौलाना मो. रजाए रसूल अमनती ने ध्वजारोहण किया।
जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के सभा कक्ष में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा और जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। गोष्ठी में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति मुस्सफे अहमद, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार सिन्हा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि समाज मे सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। कार्यक्रम में अपर जिला जज विजय कुमार डूंगरा कोटि, स्पेशल जज महेश आनंद झा, अपर सत्र न्यायाधीश गीता रानी, अपर जिला जज छांगुरराम, विशेष न्यायाधीश त्रिभुवन नाथ पासवान, एसजे आतिफ शमीम, एसजे अनु सक्सेना, सिविल जज नेहा गंगवार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा गुप्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा मेडिकल कॉलेज, जिला क्षय रोग केंद्र, सीएमओ कार्यालय, मंडी समिति, विकास भवन, होम्योपैथी संघ, एसएन इंटर कॉलेज, बीएसए कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, तहसील सदर सहित सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।
.......
पूरनपुर में अशोक स्तंभ का लोकार्पण
पूरनपुर। माधोटांडा मार्ग पर सीताराम मंदिर के समीप अशोक स्तंभ का एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, विधायक बाबूराम पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि गुरभाग सिंह ने संयुक्त रूप ने लोकार्पण किया। नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक प्रमोद प्रधान, प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी, राजेंद्र आर्य, रामबहादुर गुप्ता, अशोक खंडेलवाल, हर्ष गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
--
पूरनपुर में कई स्थानों पर किया गया ध्वजारोहण
पूरनपुर। तहसील कार्यालय में एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, कोतवाली में सीओ विशाल चौधरी, सीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलमगीर, ब्लाॅक कार्यालय में बीडीओ शिरीश कुमार, मंडी समिति में सचिव सर्वेश शुक्ला, नगर पालिका में चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा, जीजीआईसी में प्रधानाचार्य डॉ. जाहिदा खातून ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, ईओ कृष्ण कुमार सोनकर, नगर पालिका सदस्यों और नगर पालिका कर्मचारियों ने गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। तिरंगा चौराहा पर चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, विधायक बाबूराम पासवान ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा परिषदीय स्कूलों में भी ध्वजारोहण किया गया। संवाद
...
घुंघचाई में निकाली गई प्रभात फेरी
घुंघचाई। गांव नरायनपुर ता.घुंघचाई के प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया। प्रभात फेरी निकाली गई। कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। दिलावरपुर में प्रधान देववती शर्मा ने ध्वजारोहण किया। अध्यापक सत्यनारायण यादव,सहायक अध्यापक अनिल कुमार, प्रेरणा साथी प्रमोद कुमार, आगनबाड़ी अर्चना देवी सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
-
बरखेड़ा में निकाली गई तिरंगा यात्रा
बरखेड़ा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के ताजिया मैदान से शुरू होकर गाजीपुर मोड़ तक गई। उसके बाद बीसलपुर-पीलीभीत मुख्य मार्ग से होकर गोपी कॉलोनी से वापस होकर स्टेशन रोड से दौलतपुर रोड होते हुए वापस ताजिया मेला मैदान पर समाप्त हुई। संवाद
......
मझोला में हुआ ध्वजारोहण, तिरंगा यात्री भी निकाली
मझोला। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय गिद्धौर में ग्राम प्रधान उपासना सिंह, ग्राम भंडारा में लालता प्रसाद, जोशी कॉलोनीे में प्रधान समीर मंडल, बहरुआ रानी कॉलोनी में प्रधान रूपलाल, टांडा विजयशी में मनोज कुमार, विद्युत उपकेंद्र मझोला में जेई शुभम भारद्वाज, नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा मझोला में नगर अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा पशु चिकित्सालय गिद्धौर में दिव्या पाठक, न्यूरिया थाने में प्रदीप कुमार विश्नोई, चौकी धनकुना में चौकी इंचार्ज अतुल चौधरी, मझोला पुलिस चौकी में रमेश शर्मा ने ध्वाजारोहण किया। न्यूरिया के मदरसा फैजाने मोहद्दीस सुरती के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुआ में ललिता गंगवार, कंपोजिट विद्यालय न्यूरिया में प्रधानाचार्य इशरत, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय हरकिशन में नंदकिशोर, कल्लिया महेश में सरोजनी ने ध्वजारोहण किया। संवाद
-
बीसलपुर में भी कई कार्यक्रम हुए
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पौधरोपण भी हुआ। मुंसिफ कोर्ट, तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरपालिका, ब्लॉक, मंडी समिति, सेंट्रल वेयर हाउस, सीओ कार्यालय, उपनिबंधक कार्यालय, किसान सहकारी चीनी मिल, सहकारी गन्ना विकास समिति, पशु अस्पताल, राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल मोहम्मदपुर, कोतवाली, डायट, राजकीय महाविद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, ड्रीम ड्रामा आर्ट्स वेलफेयर सोसायटी, बार एसोसिएशन कार्यालय, खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय, दुबे प्राथमिक विद्यालय, दुर्गाप्रसाद विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय ग्यासपुर, नवीन दुबे प्राथमिक विद्यालय, बख्तावरलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, परिषदीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, गांव बैरा, अखौला, पहाड़गंज, गोवल के उच्च प्राथमिक विद्यालयों, गांव भगवंतपुर करोड, भसूंंड़ा, गोवल , नीवाडांडी और डंडिया राझे के प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण हुआ। संवाद