{"_id":"588ca5574f1c1b0f71cf43cb","slug":"the-trial-of-nine-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा पार क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद वन महकमा जाग उठा। बराही रेंज के वनकर्मियों ने शारदा पार क्षेत्र में वन भूमि पर जुताई करके कब्जा कर रहे नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। टाइगर रिजर्व की बराही रेज का शारदा नदी के पार का गुन्हान, रमनगरा व ढकिया ताल्लुके महाराजपुर इलाके की वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर अमर उजाला में 28 जनवरी के अंक में वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर छपने पर वन महकमा हरकत में आ गया। बराही वन रेंज के वन रक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि सुबह मुखबिर से शारदा पार क्षेत्र के कंपार्टमेंट सात में कुछ लोगों द्वारा वन भूमि पर ट्रैक्टर से जुताई करने की सूचना मिली। इस पर डिप्टी रेंजर दिग्विजय सिंह ने वनकर्मियों के साथ कंपार्टमेंट में छापेमारी की। टीम के छापा मारने की भनक लगने पर वन भूमि की जुताई कर रहे अतिक्रमणकारी मौके से भाग गए। वन रक्षक के मुताबिक जुताई की जा रही भूमि वन भूमि है। इस पर काफी भाग ट्रैक्टर से जोता जा चुका था। इधर, इस मामले में वन रक्षक ओमप्रकाश की ओर से परिमल, मलिन सरकार, रंजीत राय, किरोध मंडल, भुवनेश मंडल, बाबूराम, गोविंद विश्वास, जगन्नाथ, विकास मिस्त्री के खिलाफ विभागीय मुकदमा दर्ज किया गया है। डिप्टी रेंजर ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद आरोपियों व ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन