फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The Transport Department will coordinate with other departments to prevent road accidents.

Pilibhit News: सड़क हादसे रोकने के लिए विभागों से समन्वय करेगा परिवहन विभाग

Thu, 17 Sep 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The Transport Department will coordinate with other departments to prevent road accidents.
पीलीभीत। जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग अब संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर जरूरी कार्रवाई कराएगा। जिलाधिकारी ने हादसों की प्रमुख वजहों को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख हाईवे पर अक्सर पशु बैठे रहते हैं। इससे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं और हादसे की आशंका बनी रहती है। परिवहन विभाग संबंधित विभागों से समन्वय कर हाईवे पर घूमने और बैठने वाले पशुओं को गोशालाओं में भिजवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। इसके अलावा हाईवे के मोड़ों पर सड़क की ओर आ रहीं पेड़ों की टहनियां और झाड़ियां भी दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। इनसे वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों का स्पष्ट दृश्य नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

ऐसे स्थानों को चिह्नित कर टहनियों और पेड़ों को हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर इन समस्याओं का निस्तारण कराएगा। अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा से जुड़े ऐसे छोटे-छोटे कारणों को दूर करने से हादसों में कमी लाने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed