फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The traders created a ruckus and stopped the digging of the road

Pilibhit News: व्यापारियों ने हंगामा कर रुकवाई सड़क की खोदाई

Wed, 18 Sep 2024 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
The traders created a ruckus and stopped the digging of the road
पूरनपुर में पाइप लाइन डालने को खोदी गई सड़क पर रोष व्यक्त करते व्यापारी। स्रोत:व्यापारी
पूरनपुर। पाइप लाइन डालने के लिए खोदकर छोड़ी जा रही सड़क के विरोध में व्यापारियों ने बुधवार को हंगामा किया। आक्रोशित व्यापारियों ने कहा कि जहां की सड़क खुदी पड़ी है पहले वहां काम पूरा करें, तभी वह आगे की खोदाई करने देंगे। यहां बता दें कि पाइप लाइन डालने का ठेका जल निगम को दिया गया है। कई मोहल्लों मेंं पाइप लाइन डालने का काम पूरा भी हो चुका है।
विज्ञापन

बुधवार को तिरंगा चौराहा के समीप पाइप लाइन डालने को सड़क की खोदाई चल रही थी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संयुक्त महासचिव विजयपाल विक्की ने व्यापारियों के साथ पहुंचकर खोदी जा रही सड़क पर हंगामा कर उसे रुकवा दिया। व्यापारी नेता का कहना था कि पहले खोदी गई सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इससे आवागमन में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

बारिश में जलभराव होने से आवागमन करने वाले गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि एक गली में पाइप लाइन डालने के बाद खोदी गई सड़क की मरम्मत के बाद अगली गली में खोदाई होनी चाहिए थी। बावजूद इसके ठेकेदार के मजदूर पाइप लाइन डालकर सड़क को ऐसे ही छोड़ दे रहे हैं, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी नेता के साथ विरोध करने वालों में रवि गुप्ता, मोहसिन खान, शाहिद अहमद, नवी अहमद, पवन पांडेय, संजय जयसवाल, पुष्कर गुप्ता, महेश वर्मा, कामरान, आसिफ, रविंद्र कपूर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed