{"_id":"6994c0adcbda892f740a756a","slug":"the-tigress-sat-near-the-prey-outside-the-farm-causing-panic-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-153974-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खेत के बाहर शिकार के पास बैठी रही बाघिन, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खेत के बाहर शिकार के पास बैठी रही बाघिन, दहशत
विज्ञापन
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के गांव चंद्रनगर के समीप पिछले कई दिनों से चहल-कदमी कर रही बाघिन ने मंगलवार को छुट्टा पशु को मार डाला। बाघिन काफी देर तक गन्ने के खेत के बाहर शिकार के पास बैठी रही। पता चला तो बाघिन को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी। शोर पर बाघिन फिर गन्ने के खेत में चली गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को लोगों ने घेर लिया और खरी-खोटी सुनाई। अब खेत में शावकों के साथ बाघिन होने पर ड्रोन कैमरा मंगवाया गया है।
ग्रामीणाें के अनुसार, क्षेत्र में बाघ, बाघिन, तेंदुआ की अक्सर चहल-कदमी रहती है। वन्यजीव घरों में घुसकर पशुओं पर हमला कर देते हैं। गांव चंद्रनगर के समीप करीब 20 दिन से शावकों के साथ बाघिन चहल-कदमी कर रही है। खेतों के बाहर बाघिन दिखने पर कई बार लोगों ने शोर-शराबा किया। सूचना पर कई बार संपूर्णानगर की सामाजिक वानिकी की टीम पहुंची, मगर ठिकाना बदलने से बाघिन की सटीक लोकेशन टीम को नहीं लग पा रही थी। सोमवार को गांव चंद्रनगर के समीप बाघिन ने एक गेहूं के खेत में छुट्टा पशु को मार डाला। बाघिन उसके शव को खींचकर गन्ने के खेत के समीप ले गई। मंगलवार को गन्ना के खेत के बाहर शिकार के पास बैठी बाघिन को देखकर लोगों की भीड़ लगी। करीब आधा घंटे तक शिकार के पास बैठी बाघिन लोगों के शोर-शराबा पर गन्ना के खेत में घुस गई।
मंगलवार को संपूर्णानगर के सामाजिक वानिकी के रेंजर ललित कुमार के नेतृत्व मेें पहुंची टीम का घेराव कर लोगों ने खरी-खोटी सुनाई। आक्रोशित लोग बाघिन को पकड़वाने की मांग कर रहे थे। रेंजर ने बताया कि शावकों के साथ बाघिन की चहल-कदमी की सूचना 20 दिन से मिल रही है। टीम को कई बार बाघिन के पैरों के निशान भी मिले हैं। ड्रोन कैमरा मंगवाया गया है। कैमरे की मदद से बाघिन के शावक कितने बड़े हैं, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी। शावकोंं के साथ बाघिन की सूचना उच्च अफसरों को दे दी गई है। इससे पहले भी उसे पकड़ने के लिए पत्राचार किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
फोटो खींचने की रही होड़
मंगलवार को गन्ना के खेत के बाहर शिकार के पास बैठी बाघिन को देखने को लोगों की भीड़ लगी। कई लोगों ने उसकी वीडियो बनाई और फोटो खींचे।
-- -- -- -- -- -- -