फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The tiger attacked the laborer

मजदूर पर बाघ ने किया हमला, साथियों ने मचाया शोर तो बच गई जान

Mon, 08 Aug 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The tiger attacked the laborer
डाघ के हमले में घायल किसान। मौके पर मौजूद वन दरोगा सोनी सिंह। संवाद - फोटो : PILIBHIT
अमरिया। जंगल से बाहर निकलकर आबादी क्षेत्र में घूम रहे बाघ की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। खटीमा रेंज के दहा फार्म की सीमा के पास खेत में काम कर रहे मजदूर पर बाघ ने रविवार को हमला कर दिया। हमले से मजदूर गोपाल मंडल के घुटने पीठ व हाथ पर जख्म हो गए। बराबर में काम कर रहे जसमेल सिंह व एक अन्य मजदूर के शोर शराबा करने पर बाघ खेतों की ओर चला गया।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र की टाइगर प्रभारी सोनी सिंह ने जोशी कालोनी निवासी गोपाल मंडल के घर पहुंच कर उसका हालचाल जाना। सोनी सिंह ने बताया कि घटना उत्तराखंड सीमा क्षेत्र के दहा फार्म की है। गोपाल मंडल अपने साथी के साथ जसमेल सिंह के खेत के बराबर में नदी किनारे झुक कर घास काट रहा था। इस दौरान नदी पार कर बाघ आया और घास काट रहे मजदूर पर पंजा रख दिया। जसमेल सिंह व दूसरे साथी ने देखा तो मिलकर शोर-शराबा किया।
विज्ञापन

बाघ गोपाल मंडल को सूंघने के बाद छोड़कर खेतों में चला गया। बाघ जाने के बाद तीनों लोग गांव पहुंचे। खटीमा रेंज के वन विभाग से रेंजर राजू मृणाल वन दरोगा जागेश वर्मा, सेक्शन प्रभारी धन सिंह ने मौका मुआयना किया। मौके पर मजदूर का दरांता व बाघ के पगमार्क मिले हैं। ग्रामीणों को सतर्क किया गया। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

बाघ के हमले के बाद मौके पर जांच करती वन विभाग की टीम के सदस्य। संवाद

बाघ के हमले के बाद मौके पर जांच करती वन विभाग की टीम के सदस्य। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed