{"_id":"3696a532603ad724bb7f4c959313a886","slug":"the-three-school-vehicle-aartio-the-seas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ ने सीज किए तीन स्कूली वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ ने सीज किए तीन स्कूली वाहन
पूरनपुर।
Updated Sat, 18 Apr 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चेकिंग अभियान में एआरटीओ राजेश कर्दम ने तीन स्कूली वाहनों को सीज
विज्ञापन
दिया। इसमे से एक वाहन ‘जुगाड़’ कर बनाए गए थे। उस पर न तो कोई नंबर था और न
ही कोई चेचिस नंबर। 10 ओवर लोड ट्रकों का चालान भी किया गया।
नगर सहित क्षेत्र के कई स्कूलों में बच्चों को स्कूल लाने, ले जाने को वाहन लगाए गए हैं। इनमें से अधिकांश वाहन डग्गामार और मानक के अनुरूप नहीं हैं। इतना ही नहीं इन वाहनों का पंजीकरण भी आरटीओ कार्यालय में नहीं है। वाहनों से बच्चों को लाने-ले जाने को अभिभावकों से मोटी रकम वसूली जाती है।
पिछले दिनों बिलसंडा में हुई घटना में मासूम छात्र के मौत के बाद जिले में चेकिंग अभियान शुरू किया गया था। शनिवार को एआरटीओ राजेश कर्दव ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि अभियान में खालसा पब्लिक स्कूल रुरिया के बाहर एक जुगाड़ वाहन को पकड़ा गया। इससे स्कूली बच्चे ढोए जा रहे थे। कजरी निरंजनपुर में अकाल एकेडमी के बाहर दो वाहन पकड़े गए। इन वाहनों से भी स्कूली बच्चे ढोए जाते हैं। इसमें से एक वाहन माल ढोने के रूप में शाहजहांपुर आरटीओ कार्यालय से पंजीकृत पाया गया।
इसका स्वरूप बदलकर स्कूली बच्चों को ढोया जा रहा था। दूसरे वाहन के अभिलेख ही नहीं पाए गए। तीनोें वाहनों को सीज किया गया है। इसके अलावा 10 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया गया है, चेकिंग अभियान से कुछ स्कूल संचालकों और डग्गामार वाहन चालकों मेें हड़कंप देखा गया।
---