{"_id":"5df6d99cc8ec4098149fa6684b896d31","slug":"the-third-phase-could-not-break-the-second-phase-of-the-record-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण में नहीं टूट सका दूसरे चरण का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण में नहीं टूट सका दूसरे चरण का रिकार्ड
plibhit
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत और बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन बीसलपुर और बिलसंडा के मतदाता मात्र 83.45 प्रतिशत ही मतदान कर सके। इसमें बिलसंडा के मतदाता प्रारंभ में आगे चलने के बाद भी अंत में पीछे रह गए।
विज्ञापन
चुनाव के दूसरे चरण में 85.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन शनिवार को हुआ चुनाव में ठंडक का असर दिखा और दूसरे चरण की अपेक्षा कम मतदाता ही घर से निकलने। आंकड़ों की बात करें तो सुबह सात बजे से नौ बजे तक बिलसंडा में 15.90 और बीसलपुर में 13.90 प्रतिशत दर्ज किया गया। नौ बजे से 11 बजे तक अगले दो घंटे में बिलसंडा में 40.10 व बीसलपुर मेें 31.10 प्रतिशत मतदान हुआ। तीसरे दो घंटों में 11से एक बजे के बीच बिलसंडा में 59.26 व बीसलपुर में 53.80 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। एक बजे से तीन बजे के बीच बिलसंडा में 69.98 व बीसलपुर में 69.60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद तीन बजे से मतदान समाप्त होने तक बिलसंडा में 82.64 और बीसलपुर में 84.27 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
दोपहर बाद गिरा मतदान प्रतिशत
तीसरे चरण में चुनाव में सुबह से दोपहर तक मतदान प्रतिशत ठीक रहा लेकिन दोपहर बाद मतदान में गिरावट हुई। सुबह पहले दो घंटों में जहां 14.90 प्रतिशत था वहीं दूसरे और तीसरे दो-दो घंटों मेें यह बढ़कर 20 और 21 हो गया। एक बजे से बाद से हुई गिरावट के कारण चौथे दो घंटों में 13.26 और अंत समय में मात्र 13.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मतदान की स्थिति
समय बिलसंडा बीसलपुर कुल
07-09 बजे 15.90 13.90 14.90
09-11 बजे 40.10 31.10 35.63
11-01 बजे 59.26 53.80 56.73
01-03 बजे 69.98 69.60 69.79
03- अंत तक 82.64 84.27 83.45