फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The thief left the scooty and took the e-rickshaw

Pilibhit News: स्कूटी छोड़कर ई-रिक्शा ले गया उचक्का

Fri, 07 Jul 2023 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 07 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
The thief left the scooty and took the e-rickshaw
पूरनपुर। पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहे पूरनपुर देहात के अखलाक का ई-रिक्शा स्कूटी सवार उड़ा ले गया। वह अपनी स्कूटी पेड़ के नीचे छोड़ गया। जब तक शोर मचाता हुआ अखलाक पेड़ से नीचे उतरा तब तक आरोपी दूर निकल गया था। अखलाक ने घुंघचाई थाने पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। अखलाक ने बताया कि शुक्रवार को वह ई-रिक्शा से सवारियों को गांव कबीरपुर कसगंजा छोड़कर लौट रहा था। रास्ते में ई-रिक्शा खड़ा कर पेड़ पर चढ़कर जामुन तोडऩे लगा। इस दौरान आए स्कूटी सवार ने अपनी पुरानी स्कूटी पेड़ के नीचे खड़ी कर दी और उसका ई-रिक्शा लेकर भाग गया। पुलिस स्कूटी के नंबर के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed