फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The temperature dropped, people shivered in the cold wind

Pilibhit News: लुढ़का पारा, सर्द हवा से ठिठुरे लोग

Tue, 31 Dec 2024 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 31 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped, people shivered in the cold wind
पीलीभीत में सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही।संवाद - फोटो : saharanpur
पीलीभीत। तराई में सोमवार को ठंड का प्रकोप देखने के लिए मिला। तापमान में गिरावट आने के साथ ही दिनभर बादल छाए रहे। इस वजह से लोग घरों में दुबके रहे। बहुत जरूरी होने पर जो लोग घर से बाहर निकले वह भी खुद को गर्म कपड़ों से ढंककर ही निकले। अधिकतम और न्यूनतम पारे में गिरावट के साथ ही सर्द हवा चलने से ठिठुरन महसूस हुई।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद मौसम बिगड़ना शुरू हो गया है। सोमवार को अधिक ठंडक महसूस की गई। सुबह कोहरे की हल्की धुंध के बाद मौसम साफ हो गया, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। इसके साथ ही सर्द हवा भी चलती रही। इससे गलन बढ़ने से लोग कंपकंपाते नजर आए।
विज्ञापन

शाम होते ही ठंड और बढ़ गई। इससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम हो गई। दिन में भी लोग शरीर को ढककर निकले। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.2 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
फोटो: 41

दावे हवा, नहीं जले अलाव सर्दी से बचाव के दावों के बीच शहर के अधिकांश स्थानों पर अलाव न जलने से लोग परेशान रहे। लोग अपने साधनों से अलाव जलाने की व्यवस्था कर ठंड से बचाव करते नजर आए। कई जगह लोगों ने पॉलीथिन जलाकर सर्दी से निजात पाई। सोमवार शाम करीब 7.15 बजे शहर के गौहनिया चौराहे पर चिह्नित अलाव के स्थान पर स्थिति को परखा गया तो यहां अलाव जलता नहीं मिला। पेड़ की दो जड़ें पड़ी थीं।

000
गैस चौराहा: पॉलीथिन जलाते दिखे लोग

फोटो 42

शाम 7.25 बजे शहर के गैस चौराहे के निकट चिह्नित स्थान पर भी अलाव की स्थिति बदतर मिली। लकड़ी न होने से लोग पॉलीथिन जलाकर आग तापते दिखाई दिए। राहगीरों ने बताया कि सारा दिन लकड़ी नहीं आई।

पीलीभीत में सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही।संवाद

पीलीभीत में सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही।संवाद- फोटो : saharanpur

पीलीभीत में सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही।संवाद

पीलीभीत में सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही।संवाद- फोटो : saharanpur

पीलीभीत में सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही।संवाद

पीलीभीत में सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही।संवाद- फोटो : saharanpur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed