फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The team that arrived after receiving information about the tiger did not find any paw marks.

Pilibhit News: बाघ की सूचना पर पहुंची टीम को नहीं मिले पंजे के निशान

Wed, 25 Feb 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The team that arrived after receiving information about the tiger did not find any paw marks.
पूरनपुर। गांव अशोक नगर के समीप बाघ की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को पंजे के निशान नहीं मिले। गांव चंद्रनगर और आसपास शावक के साथ बाघिन की कई दिन से हो रही चहलकदमी पर टीम ने ड्रोन कैमरे से उसकी तलाश की, लेकिन लोकेशन भी नहीं मिल सकी। अब आसपास के प्रधानों से शावक और बाघ की चहलकदमी की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन


हजारा थाना क्षेत्र के गांव चंद्रनगर के एक घर में बीते शनिवार रात को शावक के साथ बाघिन घुस गई थी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। वनकर्मियों ने ड्रोन उड़ाकर समीप स्थित गन्ने के खेत में शावक और बाघिन के शोर पर उसकी तलाश की। ड्रोन में शावक और बाघिन की तस्वीर कैद नहीं हुई। रविवार रात को गांव चंद्रनगर के समीप एक गन्ने के खेत से निकलकर शावक के साथ बाघिन को सड़क पार कर दूसरे खेत में जाते निगरानी में लगे वनकर्मियोंं ने देखा था।
विज्ञापन

सोमवार रात को गांव अशोक नगर के समीप बाघ की चहलकदमी की सूचना पर संपूर्णानगर की सामाजिक वानिकी की टीम पहुंची। रेंजर ललित कुमार ने बताया कि बाघ के पंजों के निशान नहीं मिले। उन्होंने बताया कि गांव चंद्रनगर के समीप शावक के साथ बाघिन की चहलकदमी को लेकर मंगलवार को ड्रोन कैमरे से उसकी तलाश की गई। निगरानी में टीम लगी हुई है। उन्होंने बताया कि आसपास गांवों के प्रधानों से अब शावक और बाघिन की जानकारी ली जाएगी। शावक और बाघिन के ठिकाने की सटीक जानकारी मिलने पर उसे पकड़वाने की कोशिश की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed