{"_id":"64a702ba4e79ed49aa08e82b","slug":"the-team-reached-to-investigate-the-kiln-the-operator-was-found-missing-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-687-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भट्ठे पर जांच करने पहुंची टीम, गायब मिला संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भट्ठे पर जांच करने पहुंची टीम, गायब मिला संचालक
Thu, 06 Jul 2023 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
गांव कैंचूटांडा में भट्ठे पर जांच करने पहुंचे खनन अधिकारी और प्रभारी तहसीलदार। संवाद
पीलीभीत/अमरिया। गांव केंचूटांडा में ईंट भट्ठे पर खोदे गए गड्ढे में डूबकर तीन बच्चों की मौत के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर बृहस्पतिवार को खनन अधिकारी और प्रभारी तहसीलदार राजस्व कर्मियों के साथ जांच करने पहुंचे। इस दौरान भट्ठा संचालक मौके पर नहीं मिल सका। भट्ठे पर ईंट पथाई के लिए खोदा गया गहरा गड्ढा पाया गया। उसमें पानी भरा था। पानी होने के कारण गहराई की माप नहीं हो सकी। भट्ठा संचालक को खनन के कागजात के साथ तलब किया गया है।
गांव के छोटन के दो बेटे रानू (10) और शानू (14) उनके छोटे भाई नाजिम का बेटा अयान (10) चचेरे भाई मुस्तकीम के साथ मंगलवार को पास के भट्ठे पर गए थे। वहां पर बने गड्ढे में नहाने के दौरान चारोे डूबने लगे थे। पास काम कर रहे लोगों ने शानू को बचा लिया था, जबकि बाकी तीनों बच्चों की मौत हो गई थी। घटना के बाद मामले में भट्ठा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट सुनील सिंह ने घटना को लेकर तहसीलदार दुष्यंत सिंह से पूरी रिपोर्ट मांगी है। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर बृहस्पतिवार को खनन अधिकारी अशोक कुमार तहसीलदार के साथ भट्ठे पर गए। वहां पर संचालक मौजूद नहीं मिला। मुनीम खास जानकारी नहीं दे सका। मौके पर गहरा गड्ढा बना हुआ था। पानी भरा होने के कारण गहराई की माप नहीं हो सकी है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी गड्ढों को चेक किया गया।
विज्ञापन
00
मौके पर भट्ठा संचालक मौजूद नहीं मिला था। मुनीम खास जानकारी नहीं दे सका। इसपर संचालक को कागजों के साथ तलब किया गया है। मौके पर पथाई के लिए बनाया गया गड्ढा था। पानी भरा होने के कारण गहराई की माप नहीं हो सकी। पानी सूखने के बाद फिर से देखा जाएगा। - अशोक कुमार, खनन अधिकारी