फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The team from Varanasi surveyed the work of channelization.

Pilibhit News: वाराणसी से आई टीम ने किया चेनेलाइजेशन के कार्य का सर्वे

Sat, 07 Oct 2023 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 07 Oct 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
The team from Varanasi surveyed the work of channelization.
गांव चंदिया हजारा के समीप चेनेलाइजेशन के सर्वे को पहुंची टीम ।- स्रोत - ग्रामीण
पूरनपुर। चंदिया हजारा में बाढ़ पीड़ितों की चेनेलाइजेशन की मांग को लेकर चल रहे अनशन के बीच शनिवार को वाराणसी से सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता प्रणव कुमार के नेतृत्व में आई टीम ने सर्वे किया। सर्वे में पांच ड्रोन कैमरों की मदद ली गई। इधर, आंदोलनकारी काम शुरू होने पर ही अनशन खत्म करने के अपने संकल्प पर कायम हैं।
विज्ञापन

शनिवार शाम पांच सदस्यीय टीम के साथ पहुंचे सहायक अभियंता ने चंदिया हजारा के समीप चेनेलाइजेशन के लिए पांच ड्रोन कैमरों से सर्वे कराया। सर्वे के लिए टीम पहुंचने की जानकारी मिलने पर शारदा नदी के तटवर्ती गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। प्रधान बासुदेव कुंडू ने सर्वे को लेकर सहायक अभियंता से वार्ता की।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि सहायक अभियंता का कहना है कि विभाग की ओर से पहले भी चेनेलाइजेशन कराने की कोशिश की गई थी। मशीनें भी आ गईं थीं, लेकिन मगर वन विभाग की ओर से एनओसी न मिलने की वजह से मशीनों को वापस भेजना पड़ा था। एनओसी मिलने केे बाद ही उन्होंने चेनेलाइजेशन होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed