फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The team from Kanpur started the survey for channelization.

Pilibhit News: चैनलाइजेशन के लिए कानपुर से आई टीम ने शुरू किया सर्वे

Fri, 22 Dec 2023 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
The team from Kanpur started the survey for channelization.
शारदा नदी किनारे ग्राम प्रधान और अन्य लोगो से जानकारी करते टीम सदस्य । स्रोत - क्षेत्रवासी
पूरनपुर। शारदा नदी में चैनलाइजेशन को लेकर शुक्रवार को सिंचाई विभाग (स्थापना खंड) कानपुर के अधिशासी अभियंता आशुतोष सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने सर्वे किया। नाव से घूमकर शारदा नदी की स्थिति देखी और नदी किनारे और गांव चंदिया हजारा पहुंचे ग्राम प्रधान और अन्य लोगों से नदी के बहाव की जानकारी ली।
विज्ञापन

शारदा नदी में चैनलाइजेशन की मांग को लेकर गांव चंदिया हजारा में १०२ दिन तक लोगों ने आंदोलन चलाया। इस पर चैनलाइजेशन के लिए एनओसी मिलने के साथ क्षेत्र को बाढ़ और कटान से बचाने के लिए जिओ बैग से ठोकर बनाने की स्वीकृत मिली। चार साल पहले भी चैनलाइजेशन के लिए मशीनें शारदा नदी में लगाई गईं थीं। तब वन विभाग की आपत्ति पर आईं मशीनें वापस कर दी गईं थीं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि पहले चैनलाइजेशन का काम बनारस की सिंचाई विभाग स्थापना को दिया गया था। इस बार चैनलाइजेशन का काम कानपुर को दिया गया है। शुक्रवार को कानपुर से आए अधिशासी अभियंता आशुतोष सिंह ने छह सदस्यीय टीम के साथ सर्वे शुरू किया। सर्वे में उन्होंने नाव से शारदा नदी की स्थिति देखी। नदी किनारे मिले लोगों और मौके पर पहुंचे चंदिया हजारा के ग्राम प्रधान और अन्य लोगों से शारदा नदी के बारे में जानकारी की। ग्राम प्रधान ने बताया कि टीम सदस्यों ने कई बार अभी सर्वे होने, ड्रोन कैमरे से सर्वे कराने, लेखपाल से नदी की पुरानी मुख्य धार की जानकारी आदि कर सर्वे पूरा होने के बाद शीघ्र ही काम शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed