फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The target of the Chief Minister's Youth Entrepreneur Scheme is stuck due to the laxity of banks

Pilibhit News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लक्ष्य बैंकों की ढिलाई से फंसा

Sat, 29 Mar 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 29 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The target of the Chief Minister's Youth Entrepreneur Scheme is stuck due to the laxity of banks
पीलीभीत। जिले में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लक्ष्य बैंकों की मनमानी में अटक गया है। निर्धारित अवधि पूरी होने में सिर्फ दो दिन का समय शेष है। बैंकों ने अब तक युवाओं के 421 आवेदन पर ही ऋण स्वीकृत किया है, जबकि जिले का लक्ष्य 1000 युवाओं को स्वरोजगार इकाई स्थापित कराने का है।
विज्ञापन

योजना के तहत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग को स्वरोजगार के लिए बिना गारंटी के ऋण मुहैया कराया जाना है। इस योजना में जिले को 1000 रोजगार इकाई स्थापित कराने का लक्ष्य मिला, जिसे 31 मार्च तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

लक्ष्य हासिल करने के लिए उपायुक्त उद्योग ने बैंकों के शाखा प्रबंधकों और एलडीएम से बैंकों में भेजे गए आवेदन पर ऋण स्वीकृत करने के लिए कहा।
बैठक में डीएम ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए, लेकिन अब तक आधे आवेदन पर भी ऋण स्वीकृत नहीं हो सके। उद्योग कार्यालय से बैंकों को 1446 आवेदन भेजे गए। वित्तीय वर्ष में सिर्फ दो दिन का समय बचा है और बैंकों ने 421 आवेदन पर ही ऋण स्वीकृत किया है। 210 आवेदनों को ऋण वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग संजय कुमार सिंह ने बताया कि योजना के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बैंकों और एलडीएम से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed