{"_id":"6aaaf1bafc280d2d230d6083","slug":"the-swift-current-of-the-sharda-river-blocked-the-elephants-path-pilibhit-news-c-121-bdn1036-168898-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शारदा के तेज बहाव ने रोका हाथी का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शारदा के तेज बहाव ने रोका हाथी का रास्ता
विज्ञापन
झुंड से बिछड़ा हाथी नदी पार करने के लिए तलाश रहा सुरक्षित रास्ता
पीलीभीत। अपने झुंड तक पहुंचने के लिए शारदा नदी पार करने की कोशिश कर रहा जंगली हाथी तेज बहाव के चलते आगे नहीं बढ़ पा रहा है। नदी के किनारे तक पहुंचने के बाद हाथी दोबारा जंगल की ओर लौट गया। दो दिन पूर्व हाथी रास्ते की तलाश में रमनगरा और मढईया लालपुर की सीमा तक पहुंच था।
नेपाल के जंगल से सटे पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है। पिछले कई दिनों से एक जंगली हाथी शारदा नदी के इस पार मौजूद है। विभागीय निगरानी के बीच हाथी कभी जंगल तो कभी आबादी के आसपास पहुंच रहा है। माना जा रहा है कि हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया है और शारदा पार कर अपने साथियों तक पहुंचना चाहता है। चार दिन पूर्व यही हाथी बराही रेंज के बाइफरकेशन क्षेत्र में पहुंचा था।
रात में उसने पप्पू पापड़ी वाले की दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद हाथी जंगल में चला गया। बीते रविवार रात वह फिर रमनगरा-मढईया लालपुर की सीमा पर पहुंच गया। हाथी की खबर मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि हाथी की लगातार निगरानी की जा रही है। टीमें सतर्क हैं।
विज्ञापन
-- --
झुंड तक पहुंचने की जद्दोजहद
टाइगर रिजर्व के बड़े जंगल में करीब चार से पांच हाथी की मौजूदगी देखी जा रही थी, लेकिन अन्य शारदा पार और दुधवा टाइगर रिजर्व की ओर निकल गए, लेकिन एक हाथी भटक गया। ऐसे में वन विभाग और ग्रामीणों का अनुमान है कि नदी के उस पार मौजूद अपने साथियों तक पहुंचने के लिए हाथी सुरक्षित रास्ता तलाश रहा है।