फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The sweetness of the festival begins to dissolve into the sugar syrup; sweet shops are getting decked up.

Pilibhit News: चासनी में घुलने लगी त्योहार की मिठास, सजने लगे मिष्ठान भंडार

Mon, 24 Aug 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The sweetness of the festival begins to dissolve into the sugar syrup; sweet shops are getting decked up.
मिठाई की दुकान पर मिठाइयों से सजा काउंटर। संवाद
रक्षाबंधन से पहले गोदामों में कारीगर रात-दिन तैयार कर रहे मिठाइयां
विज्ञापन

पीलीभीत। रक्षाबंधन का त्योहार करीब आते ही शहर के बाजारों में मिठाइयों की खुशबू और रौनक बढ़ने लगी है। मिठाई की दुकानों व गोदाम में कारीगर दिन-रात अलग-अलग किस्म की मिठाइयां तैयार करने में जुटे हैं। दुकानों के काउंटर भी रंग-बिरंगी मिठाइयों से सजने लगे हैं। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद के अनुसार व नए डिजाइन की मिठाइयां बनाना शुरू कर दी है। काजू बर्फी की मांग हर बार की तरह अभी से हो रही है।

अगले सप्ताह भाई-बहन के रिश्तों में मिठास का त्योहार रक्षाबंधन है। त्योहार पर पारंपरिक तरह से बहनें भाइयों के लिए राखी के साथ रंग-बिरंगी स्वादिष्ट मिठाइयां लाती हैं। त्योहार के नजदीक दिनों को देखते हुए शहर के प्रतिष्ठित मिठाई कारोबारियों ने अभी से मिठाइयां तैयार करना शुरू कर दी है। शहर के स्टेशन मार्ग स्थित एक मिठाई कारोबारी ने बताया, त्योहार के नजदीक आने के बाद व मांग अधिक होने में दिक्कतें होती हैं। इसलिए अभी से गोदाम व दुकानों में कारीगरों ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इन दिनों शहर के मिष्ठान्न कारोबारी ने मोतीचूर का लड्डू, गुलाब जामुन, छेना गिलौरी, काजू बर्फी, पिस्ता कतली, बालूशाही सहित विभिन्न प्रकार के घेवर तैयार करना शुरू कर दिए हैं। मिठाइयों की पैकिंग को भी आकर्षक रूप दिया जा रहा है। मिठाई कारोबारी ने सुमित ने बताया कि रक्षाबंधन से एक-दो दिन पहले मिठाई की बिक्री में तेजी हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में इन दिनों मिठाइयों के दाम
मिक्स मिठाई -560 प्रति किलो
सोनपापड़ी -600 प्रति किलो
गुलाब जामुन -520 प्रति किलो
काजू बर्फी -1200 प्रति किलो
काजू पिस्ता रोल -1600 प्रति किलो
घेवर -760
नोट-व्यापारियों के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed