फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The survey was not performed by hailstorm victims

सर्वे न होने पर ओलावृष्टि पीड़ितों ने किया प्रदर्शन

Tue, 15 Mar 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो  पूरनपुर।
ब्यूरो  पूरनपुर। Updated Tue, 15 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
The survey was not performed by hailstorm victims
भाकियू - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भाकियू ने आठ सूत्री मांग पत्र डीएम को भेजा
 भाकियू कार्यकर्ताओं ने पिछले साल हुई ओलावृष्टि का सभी किसानों को मुआवजा न मिलने और सोमवार को फिर हुई ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे शुरू न होने के विरोध मेें धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ओलावृष्टि में हुए नुकसान का सर्वे कराने सहित आठ सूत्री ज्ञापन डीएम को भेजा।
सहकारी गन्ना समिति परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना देकर पंचायत की। पंचायत में भाकियू के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि पिछले साल हुई ओलावृष्टि से क्षेत्र का किसान तबाह हो गया था। इस बार भी आधा दर्जन गांवों मेें रवी की फसलों को भारी क्षति हुई है। पिछले साल के पीड़ित सभी किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिल सका। इस बार तो अभी तक सर्वे ही शुरू नहीं कराई गई है। इसे भाकियू किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। शीघ्र ही कर्मचारियों ने खेतों में पहुंचकर जांच शुरू नहीं की, तो आंदोलन होगा। तहसील अध्यक्ष सुल्तान खां ने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिक्री हो रही नकली खाद, कीटनाशक दवाइयों पर चर्चा कर रोष व्यक्त किया। वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष श्रीपाल सिंह ने खराब बिजली सप्लाई पर रोष व्यक्त किया। पंचायत के बाद भाकियू नेताओं ने डीएम को आठ सूत्री ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में एक अप्रैल से  गेहूं खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू कराने, पिछले साल के ओलावृष्टि पीड़ितों को मुआवजा दिलवाने और इस बार हुई ओलावृष्टि का सर्वे कराने, नकली खाद, कीटनाशक की बिक्री पर रोक लगवाने, केसरपुर ता. माधोटांडा के स्कूल मेें झोपड़ी डालकर किए गए कब्जे को हटवाने, चैनी धान पर पूर्णता प्रतिबंध लगवाने, बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने, ग्रामीण क्षेत्र में सोलह घंटे बिजली सप्लाई दिलवाने आदि की मांग की गई। पंचायत की अध्यक्षता अजमेर सिंह ने और संचालन नागेंद्र सिंह ने किया। रमेश चंद्र मिश्रा, बलवीर सिंह, फकीरे लाल, दाताराम, तोताराम, शिवानी मंडल, गौरी राय, जसविंदर, हरजिंदर सिंह, रंजीत सिंह आदि थे।  
विज्ञापन


तहसीलदार ने सर्वे के दिए निर्देश 
पूरनपुर में सोमवार को क्षेत्र के कुछ गांवों में हुई ओलावृष्टि पर तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने राजस्व कर्मियों को सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सर्वे के बाद रिपोर्ट मिलने पर मुआवजा आदि को लेकर संस्तुति का निर्णय लिया जाएगा। उधर, अपर जिला सहकारी अधिकारी हरेंद्र  सिंह पांगती ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी समितियां को पत्र भेजकर सहकारी समिति पिपरिया दुलई के गांव मकरंदपुर, सिरसा, कल्यानपुर, पिपरिया दुलई, मुरादपुर, जेठापुर, मोहनपुर समिति के गांव वक्तापुर, भायपुर, कल्हागाढ़ा में ओलावृष्टि से रवी की फसलों के नुकसान की जानकारी दी है। पत्र की प्रतिलिपि एडीसीओ ने मुख्य/सचिव कार्यालय अधिकारी सहकारी बैंक, जिला कृषि अधिकारी, उप निदेशक कृषि को भेजी है। उन्होंने बताया कि किसानों को बीमा का लाभ मिले। इसके लिए ओलावृष्टि आदि की सूचना 24 घंटे के अंदर देनी होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed