{"_id":"63adda52cead1c35f822ff41","slug":"the-sun-shone-for-some-time-but-could-not-reduce-the-melting-pilibhit-news-bly508497935","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धूप खिली लेकिन गलन कम नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धूप खिली लेकिन गलन कम नहीं हुई
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दोपहर में डिग्री कॉलेज रोड पर ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में पैक होकर जाता बाइ?
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। हल्का कोहरा होने के कारण बृहस्पतिवार को कुछ देर तक सूरज ने दर्शन तो दिए, लेकिन गलन का प्रकोप कम नहीं हो सका। पूरे दिन बादल छाए रहने से धूप का असर भी कम रहा। हालांकि फिर भी लोगों को अन्य दिनों की अपेक्षा थोड़ी राहत मिली है। धूप खिलने से बाजार में रौनक देखी गई तो बच्चे भी पार्क में खेलते देखे गए। शाम होते ही ठंड में इजाफा होने लगा और लोग अलाव का सहारा लेते देखे गए।
बुधवार को मौसम में शीतलहर के कारण काफी ठंडक रही थी। शाम होते ही घना कोहरा हो गया था। बृहस्पतिवार की सुबह मौसम रहा था लेकिन इसके बाद कोहरा छाने लगा। कोहरा घना नहीं था लेकिन गलन हो रही थी। करीब दस बजे धूप भी खिल आई थी। शीतलहर और बादल छाए होने से धूप का पूरा असर नहीं रहा। धूप होने के बाद भी ठंड का अहसास होता रहा। बीच बीच में बादलों के साथ सूर्य की लुका छिपा का खेल जारी रहा। हालांकि दिन के समय धूप खिली होने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली तो बाजार में भी रौनक देखी गई। दो दिनों से मौसम ठीक न होने के कारण परेशान बच्चों ने पार्क में खेलकर समय को बिताया। शाम होते ही लोग फिर से घरों में दुबक गए। चौराहों पर लोग अलाव के सहारे बैठ गए। देर शाम को फिर से कोहरा छा गया।
हल्की खिलेगी धूप, जारी रहेगी गलन
मौसम विज्ञानी डा. एसएस ढाका ने बताया ऐसा मौसम अभी ऐसा ही बना रहेगा।हल्की धूप खिलगी लेकिन कोहरा और शीतलहर का प्रकोप बना रहन से गलन बढ़ेगी। बादल लगातार छाए रहेंगे। हवा भी चलेगी। रात और दिन के तापमान में बदलाव होता रहेगा।

बृहस्पतिवार को टनकपुर हाइवे पर ऊनी कपड़ों में जाते स्कूटी सवार। संवाद- फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन