फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The sultry heat along with the sunshine made people upset

Pilibhit News: धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

Sat, 07 Jun 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 07 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The sultry heat along with the sunshine made people upset
पीलीभीत। जिले में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच धूप की तपिश बरकरार है। शुक्रवार को सुबह से ही धूप के साथ उमस बढ़ने से लोग परेशान हुए। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से जिले में मौसम के बदलाव का सिलसिला बना है। दो दिन पूर्व तक बादल छाने के साथ बूंदाबांदी भी हो रही थी। इससे गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की थी। शुक्रवार को मौसम में फिर बदलाव हुआ। सुबह से ही धूप छा गई 10 बजे के बाद धूप ने तेजी पकड़ी। उमस का भी एहसास हुआ। इससे लोग परेशान हुए। शाम पांच बजे के बाद मौसम सामान्य हुआ तो लोग घरों से बाहर निकले। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एस एस ढाका ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 24.2 दर्ज किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed