{"_id":"5c9314010c6043755fceb9f0d68f463f","slug":"the-success-of-the-grand-alliance-congress-cheers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महागठबंधन की सफलता पर कांग्रेसी गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महागठबंधन की सफलता पर कांग्रेसी गदगद
Pilibhit
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
बिहार विधानसभा के आए चुनाव परिणामों में महा गठबंधन को मिली भारी सफलता पर कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में तमाम कांग्रेसी रविवार को सुनगढ़ी तिराहे पर एकत्र हुए। यहां से कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला और अतिशबाजी छोड़ी। राहगीरों का मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी ने कहा कि यह जीत असत्य पर सत्य के विजय के प्रतीक है। मोदी सरकार ने गरीबों, किसानों व अल्पसंख्यक समुदाय की जो अनदेखी की, उसका बिहार की जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। देश के प्रधानमंत्री को हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। शहर अध्यक्ष वसुंधरा सुरभि, जवाहरलाल कोहली, राजेश पन्नू, असलम अंसारी, राजेंद्र राठौर, सूरज शर्मा, राजेश सिंघल, तौकीर नकवी, राजीव अग्रवाल, नरेश शुक्ला, रेहाना परवीन, फहीम जावेद, सैय्यद उरूज, कांती बहेलिया आदि शामिल रहे।
पूरनपुर। बिहार में महा गठबंधन की जीत पर कांग्रेसी नेताओं ने हर्ष व्यक्त कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान कांग्रेसी नेता विजयपाल विक्की, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जगदीश अजौहरी, श्यामनाथ भारद्वाज, रवींद्र पाल काका, अजय दीक्षित, शंभूनाथ दीक्षित, जमील खां, म वीन मंसूरी, मोहत्तर अली, सूरज यादव, राजू यादव, शिवसागर मौर्य आदि मौजूद रहे। उधर, नगर पालिका सदस्य तौफीक अहमद कादरी के नेतृत्व में एकत्र हुए लोगों ने महागठबंधन की जीत पर हर्ष व्यक्त कर मिठाई बांटी गई। तौफीक अहमद कादरी ने कहा कि बिहार चुनाव की जीत से साबित है कि जनता धर्म निरपेक्ष सेक्यूलर सरकार चाहती है। समीररजा, अनवार अहमद, शरीफ अहमद, मोबीन, जावेद नूरी, मुन्ने मंसूरी, रेहान मंसूरी, अदनान रजा, हमीद अहमद, राजू, समीर, सलीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन