फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The student had left home to collect fees, reached the police station the next day

Pilibhit News: घर से फीस जमा करने निकली थी छात्रा, दूसरे दिन पहुंची कोतवाली

Wed, 14 Feb 2024 03:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 14 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
The student had left home to collect fees, reached the police station the next day
पूरनपुर। स्कूल में फीस जमा करने की बात कहकर घर से निकली छात्रा रात को घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश शुरू की। अगले दिन छात्रा कोतवाली पहुंच गई। जानकारी पर परिजन पूरे दिन उसे घर चलने के लिए मनाते रहे। घंटों बाद छात्रा अपने परिजन के साथ घर गई।
विज्ञापन


एक गांव की छात्रा कस्बे के महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती है। सोमवार को वह महाविद्यालय में फीस जमा करने की कहकर निकली थी। उसके साथ आईं गांव की दो छात्राएं सोमवार को घर पहुंच गर्ई, लेकिन यह छात्रा देर शाम तक नहीं पहुंची। परिजन ने इसकी जानकारी साथ गई छात्राओं से ली, लेकिन सहेलियां कॉलेज में मिलने के बाद छात्रा की कोई जानकारी नहीं दे सकी।
विज्ञापन

मंगलवार को छात्रा कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने जानकारी की तो उसने अपने गांव का पता बताया और घर जाने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने परिजनों को बुलाया। परिजन कोतवाली में घंटों तक उसे घर चलने को मनाते रहे। शाम को वह परिजन के साथ घर लौट गई। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि छात्रा घर जाने से मना कर रही थी। बाद मेंं परिजन के साथ घर चली गई। छात्रा बालिग है। परिजन ने किसी कार्रवाई से इन्कार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed