फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The stadium team won the football match

फुटबाल का मुकाबला स्टेडियम की टीम ने जीता

Thu, 16 Dec 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The stadium team won the football match
बांसुरी महोत्सव के तहत आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बांसुरी महोत्सव के तहत बुधवार से गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आगाज हो गया। पहले दिन एथलेटिक्स, फुटबॉल और शतरंज में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। फुटबॉल में गांधी स्टेडियम की टीम का जलवा रहा। फाइनल में न्यूरिया को हराया। वहीं एथलेटिक्स में बीसलपुर के मोहम्मद फईम ने बाजी मारी। बृहस्पतिवार को बैडमिंटन, क्रिकेट और शतरंज के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

बांसुरी महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम वैसे 17 दिसंबर से शुरू होंगे। उससे पहले खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही है। फुटबॉल में पांच टीमों ने हिस्सा लिया। पहला सेमीफाइनल न्यूरिया और गांधी स्टेडियम बी के बीच खेला गया। इसमें न्यूरिया की टीम हावी रही और मुकाबला 2-0 से जीत दर्ज की। स्टेडियम के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई मौके बनाए लेकिन न्यूरिया की टीम ने उनको गोल में तब्दील नहीं होने दिया। दूसरा सेमीफाइनल स्टेडियम ए और डीकोस्टा क्लब के बीच खेला गया जिसमें स्टेडियम ने 2-0 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला स्टेडियम ए और न्यूरिया की बीच खेला गया। स्टेडियम ने न्यूरिया को मौका नहीं दिया और दनादन दो गाल दागकर फाइनल पर कब्जा किया। एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। बीसलपुर के एथलीट मोहम्मद फईम ने 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में बाजी मारी। दूसरे नंबर में शोएब और तीसरे नंबर पर मुस्तकीम रहे। बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में प्रियांशी राठौर प्रथम, अर्चना पटेल दूसरे और अमनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं। 1600 मीटर में अभिषेक सक्सेना ने सबको पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर मोहम्मद असफाक और तीसरे नंबर पर गनपत यादव रहे। बालिका की 1600 मीटर दौड़ में प्रियांशी राठौर पहले, अमनप्रीत कौर दूसरे और प्रीति तीसरे स्थान पर रही। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को बैडमिंटन में 129, क्रिकेट में 16 टीमें और हिस्सा लेंगी। शतरंज के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता घोषित किए जाएंगे। 17 दिसंबर को टेबल टेनिस की प्रतियोगिता होगी। इसमें 22 खिलाड़ी पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed