फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The selection of new co-coordinators in the blocks

ब्लाकों में जल्द होगा नए सह समन्वयकों का चयन

Sun, 16 Apr 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 16 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
जिले में ब्लाक स्तर पर जल्द ही नए ब्लाक सह समन्वयकों का चयन किया जाएगा। इसको लेकर शासन ने डायट प्राचार्य व बीएसए को आदेश जारी किया है। डीएम के अनुमोदन के बाद नई नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शासन ने निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के लिए ब्लाक संसाधन केंद्रों पर सह समन्वयकों की नियुक्ति की थी। वर्ष 2011 से तैनात सह समन्वयकों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद बीएसए ने इन सभी को कार्यमुक्त कर अपनी तैनाती वाले स्कूल में जाकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए है। ब्लाक सह समन्वयकों के हटने के बाद नए सह समन्वयकों के चयन को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। शासन से कोई स्पष्ट शासनादेश न आने के कारण डीएम ने नए चयन को लेकर इंकार कर दिया। इधर, शनिवार को सर्व शिक्षा अभियान की अपर परियोजना निदेशक राजकुमारी वर्मा ने डायट प्राचार्य व बीएसए को पत्र जारी कर नियमानुसार ब्लाक स्तर पर ब्लाक सह समन्वयकों का चयन करने के आदेश जारी किए है। महकमे के मुताबिक प्रत्येक ब्लाक स्तर पर पांच-पांच सह समन्वयक रखे जाएंगें। कुल 40 पदों पर 32 ब्लाक सह समन्वयकों का चयन किया जाएगा। शेष आठ पदों पर तैनात सह समन्वयकों का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है। डीएम के अनुमोदन के उपरांत ही ब्लाक सह समन्वयक की चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शासनादेश की जानकारी होने के बाद अब इस मलाईदार पद को झटकने के लिए लाइन में लगे शिक्षकों ने अपनी गोटें बिछानी शुरू कर दी है। बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशालय से पत्र प्राप्त हो चुका है। शीघ्र ही इसको लेकर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed